{"_id":"b30dad55320909bc0c512c3eabfc93c1","slug":"molestation-with-teenager-at-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट
ब्यूरो/अमरउजाला, डेराबस्सी(पंजाब)
Updated Tue, 08 Sep 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने 25 वर्षीय एक युवती के घर में घुसकर धमकाने, मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना डेराबस्सी(पंजाब) में रविवार रात की है।
विज्ञापन
युवती ने आरोपी को कमरे में बंद कर घरवालों को बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान लड़की के परिजनों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। आरोपी को पुलिस ने पहले सिविल अस्पताल डेराबस्सी में दाखिल करवाया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया। आरोपी की पहचान गुरुनानकपुरा निवासी मेजर अली के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी मुताबिक, 9 अगस्त को पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी उसे आते जाते छेड़छाड़ करता है और फोन पर अश्लील बातें करता है। थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि युवती ने शिकायत दी है कि आरोपी उसे केस में राजीनामा करने के लिए दबाव डाल रहा है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता युवती के मुताबिक आरोपी रविवार रात करीब ढाई बजे दीवार फांद कर पहली मंजिल पर उसके कमरे में घुस आया। उसका मुंह बंद कर धमकाने लगा और छेड़छाड़ की। मना करने पर उससे मारपीट की। वह किसी तरह उसके चंगुल से बचकर बाहर आई और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर घरवालों को बुला लिया।
घरवालों और पड़ोस वाले मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी कमरे को अंदर से बंद कर लिया। इस बीच घरवालों ने पुलिस बुला ली, जिसने करीब सवा पांच बजे दरवाजे खुलवाए।
एसएचओ के अनुसार इस दौरान घरवालों ने आरोपी की जमकर पिटाई की, जिसे पुलिस ने बचाया। उसे फिलहाल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी छेड़छाड़ के दो केस दर्ज हैं।