फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with minor dalit by doctor

घर बुलाकर डॉक्टर ने नाबालिग से की छेड़छाड़

Sun, 17 Aug 2014 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Sun, 17 Aug 2014 07:13 PM IST
विज्ञापन
molestation with minor dalit by doctor

थाना बधनी कलां पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ नाबालिग दलित लड़की से अश्लील हरकतें करने पर केस दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि नशे के टीके लगा कर बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसको कई दिन कब्जे में रखा।

विज्ञापन


इस मामले की जांच कर रही एएसआई परमजीत कौर ने बताया कि आरोपी सुखजीत सिंह उर्फ सुखा डॉक्टरी करता है। उन्होंने बताया कि नौ अगस्त को एक 14 वर्ष की दलित लड़की को वह यह कहकर अपने घर ले गया कि उसकी मां बुला रही है। पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि उसकी मां घर पर नहीं थी।
विज्ञापन


आरोपी ने उसको कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। कुछ देर बाद में उसको कोई नशीला टीका भी लगा दिया और अश्लील हरकतें की। जांच अधिकारी के मुताबिक आरोपी ने कई दिन तक पीडित लड़की को अपने कब्जे में रखा और इसके बाद उसको एक धार्मिक स्थान के पास छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और वह फरार है। पीडित के सब डिवीजन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, निहाल सिंह वाला की अदालत में बयान दर्ज किए गए हैं। पीड़ित का मेडिकल चेकअप करवाया गया है और नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed