लॉ की छात्रा को लिफ्ट दी, फिर नशा..और दरिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉ स्टूडेंट को नशीला पदार्थ सूंघाकर उसके बदसलूकी और मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवती ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने गाड़ी पर पत्थर भी बरसाए। फिलहाल युवती के बयान कलमबद्ध नहीं हुए है।
वैसे यह मामला लोहारू क्षेत्र का है, लेकिन युवकों की इस करतूत का उस वक्त पता लगा, जब तोशाम थाना क्षेत्र के गांव चंदावास में युवती चलती गाड़ी से कूद कर मदद के लिए चिल्लाई। ग्रामीणों को देख दो युवक गाड़ी लेकर फरार हो गए।
रूकवाने के लिए ग्रामीणों ने गाड़ी पर पत्थर भी फेंके, लेकिन प्रयास बेकार साबित हुए। इसके बाद ग्रामीण युवती को कैरू पुलिस चौकी लेकर आए।
यहां युवती ने आपबीती बताई, लेकिन घटना लोहारू क्षेत्र की होने की वजह से तोशाम पुलिस ने लड़की को लोहारू थाना भेज दिया। युवती राजस्थान के एक लॉ कॉलेज की स्टूडेंट बताई जा रही है।
गर्दन पकड़कर खींच रहे थे और वो बाहर निकल रही थी
युवती ने पुलिस को बताया कि वह समीपवर्ती कस्बे में जाने के लिए घर से निकली थी, रास्ते में जीप सवार दो युवक मिले और लिफ्ट देने के बहाने उसे गाड़ी में बैठा लिया।
मामले में तोशाम थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि युवती ने नशीला पदार्थ सूंघाने और मारपीट करने की बात कही है मगर घटना लोहारू थाना क्षेत्र की है तो उन्हें लोहारू थाना भेजा गया है। वहीं लोहारू थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि उनके पास ऐसा फिलहाल कोई मामला नहीं आया है और न ही तोशाम थाना पुलिस ने उन्हें ऐसे किसी केस के बारे में सूचित किया है।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो लड़की चलती गाड़ी में शोर मचा रही थी और बाहर निकलने का प्रयास कर रही थी। युवक गर्दन पकड़कर उसे अंदर खींच रहे थे। इसी दौरान एक ब्रेकर आया और युवती को कूदने का मौका मिल गया।