फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with class 10 student by science teacher

छात्रा से बोला, 'मुझसे दोस्ती कर लो, नहीं तो फेल कर दूंगा'

Mon, 24 Aug 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, शाहाबाद,कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, शाहाबाद,कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Mon, 24 Aug 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
molestation with class 10 student by science teacher

साइंस टीचर 10वीं कक्षा की छात्रा को दे रहा था दोस्ती करने का ऑफर। परिजनों ने टीचर की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला हरियाणा के शाहाबाद के निकटवर्ती गांव कलसाना का है।

विज्ञापन


यहां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक साइंस टीचर को 10वीं कक्षा की छात्रा को मित्रता का न्योता देना बहुत महंगा पड़ा। छात्रा के परिजनों ने मंगलवार को स्कूल में पहुंचकर टीचर की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने 15 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर आरोपी टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट 12 व एससी एसटी एक्ट 3-ए 2 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला भी बालिका मंच की बैठक में ही सामने आया। स्कूल छात्राओं को घर में, समाज में, रास्ते में आते-जाते हुए या स्कूल में किसी भी तरह की परेशानी या छेड़छाड़ के मामलों की सुनवाई के लिए सरकार ने बालिका मंच का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मंच की बैठक शनिवार को स्कूल परिसर में हुई, इसमें 10वीं व 11वीं कक्षा की एक-एक छात्रा ने मंच की अध्यक्ष टीचर को स्कूल के ही साइंस टीचर के खिलाफ शिकायत की थी। दोनों छात्राओं ने कहा कि साइंस के अध्यापक उन्हें बार-बार अकेले में बुलाते हैं और कहते हैं कि तुम मुझसे दोस्ती कर लो नहीं तो मैं तुम्हें फेल कर दूंगा। धमकी देने के साथ ही डराता भी है कि यदि यह बात तुमने किसी से कही तो इसमें तुम्हारी ही बदनामी होगी।

छात्रा ने घर जाकर अपने परिजनों को रोते हुए सारी बात बता दी

molestation with class 10 student by science teacher

प्राचार्य ने भी छात्राओं को ही किया समझाने का प्रयास  
सोमवार को स्कूल में कार्यकारी प्राचार्य जसवंत सिंह छुट्टी पर थे और मंगलवार को जब यह मामला उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने दोनों छात्राओं को बुलाकर समझाने का प्रयास किया लेकिन, इससे वह छात्राएं संतुष्ट नहीं हुई।

छात्रा ने बताया परिजनों को, पहुंचे स्कूल
उनमें से एक छात्रा ने घर जाकर अपने परिजनों को रोते हुए सारी बात बता दी। इस पर परिजन भड़क गए और भारी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्कूल परिसर पहुंचे और आरोपी अध्यापक अनुज की जमकर धुनाई। परिजनों का गुस्सा इस पर भी शांत नहीं हुआ और उन्होंने शाहाबाद थाना में पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अध्यापक को हिरासत में ले लिया। इन छात्राओं में एक गांव कलसाना और दूसरी झरौली खुर्द की रहने वाली है।
 गांव कलसाना की सरंपच संतोष गुप्ता एवं पूर्व सरपंच विष्णु भगवान गुप्ता ने कहा कि ऐसी घटना निंदनीय व चिंताजनक है और कानून को ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्ती से पेश आना होगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि भविष्य में किसी भी छात्रा के साथ ऐसी कोई घटना न होने पाए। वह गांव के प्रबुद्ध जनों के साथ मिलकर कमेटी बनाएंगे जो स्कूल प्रबंधन से निरंतर संपर्क में रहेगी।
बता दें कि इससे पहले इस्माईलाबाद के एक गांव में छात्रा ने बालिका मंच के माध्यम से अपने पिता के खिलाफ शिकायत दी थी कि वह लंबे समय से उसके साथ दुराचार कर रहा है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है।a

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed