फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with BJP woman leader: Case withdrawn

भाजपा नेत्री का यू-टर्न, कांग्रेसी ने नहीं छेड़ा

Tue, 03 Feb 2015 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 03 Feb 2015 05:28 PM IST
विज्ञापन
molestation with BJP woman leader: Case withdrawn

अपने पड़ोसी कथित कांग्रेसी पर रात को अश्लील हरकत करने का केस दर्ज कराने वाली भाजपा नेत्री ने यू-टर्न ले लिया है। सोमवार को नेत्री ने थाना सिविल लाइन पुलिस को शपथपत्र दे आरोप वापस ले लिए। मामला हरियाणा के रोहतक का है।

विज्ञापन


शपथ पत्र में लिखा है कि रात को अंधेरा होने के कारण वह किसी को पहचान नहीं पाई और गलतफहमी में पड़ोसी युवक का नाम लिखवा दिया। चर्चा इस बात की भी है कि मामले में पार्टी ने नेत्री की खिंचाई की है। नेत्री का कहना है कि पड़ोसियों के माफी मांगे जाने पर मैंने उनको माफ कर दिया।
विज्ञापन


खुद को भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता बताने वाली पूनम बूरा ने रविवार को पुलिस को दी शिकायत में अपने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में कहा था कि वह कमल कॉलोनी में रहती है। शनिवार रात को पड़ोसी युवक सुमित तोमर उनके घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर युवक ने अश्लील हरकत की और फरार हो गया। महिला का कहना था कि तोमर कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है। महिला ने एसपी और पुलिस पर भी कार्रवाई में देरी के गंभीर आरोप लगा एसपी के निलंबन की मांग की थी। पुलिस ने महिला के बयान पर सुमित तोमर के खिलाफ इशारेबाजी करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था।

युवक ने माफी मांग ली

molestation with BJP woman leader: Case withdrawn

नवीन जाखड़, सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि महिला शिकायतकर्ता ने मामले की जांच अधिकारी को सौंपे शपथपत्र में कहा है कि रात को अंधेरा होने के कारण वह बदसलूकी करने वाले को पहचान नहीं पाई। उन्होंने गलतफहमी में पड़ोसी युवक सुमित तोमर का नाम लिखवा दिया। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पूनम बूरा, आरोप लगाने वाली भाजपा नेत्री ने बताया कि जिस युवक के खिलाफ मैंने आरोप लगाए थे, उसके परिजनों ने उसे थाने में स्वयं लाकर पेश कर दिया। वह स्वयं भी थाना सिविल लाइन में पहुंची तो युवक ने उनसे माफी मांग ली। युवक की हाल ही में शादी हुई है। उसके कैरियर को ध्यान में रखते हुए पड़ोसी होने के नाते उसे माफ कर दिया। मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने हैं।

कृष्णमूर्ति हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा केवल कांग्रेस को बदनाम कर रही है। भाजपा की सरकार है। सुमित तोमर कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं या नहीं, इसकी मुझे जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed