फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation to woman in market by 4 man

बीच बाजार नशेबाजों ने महिला के कपड़े फाड़े

Wed, 16 Apr 2014 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नयागांव
ब्यूरो/अमर उजाला, नयागांव Updated Wed, 16 Apr 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
molestation to woman in market by 4 man

नयागांव बाजार में शनिवार रात नशे में धुत्त चार लोगों की हरकतों से दहशत फैल गई। उन्होंने जहां एक रेहड़ी लगाने वाली महिला से अश्लील हरकतें कीं।

विज्ञापन


जब महिला के पति ने उन्हें रोका, तो उन्होंने उसकी भी जमकर धुनाई कर दी। साथ ही उनकी रेहड़ी को आग लगा दी। महिला जब पति को अस्पताल लेकर गई तो, वे वहां भी पहुंच गए। फिर महिला के पति के पांच हजार रुपये छीनकर भाग गए। नयागांव थाने की पुलिस ने पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फूलवती पत्नी राम लखन निवासी शिवालिक विहार नयागांव बाजार में अंडों की रेहड़ी लगाती है। 12 अप्रैल को रात करीब 9 बजे नशे में धुत्त जतिंदर पंडित पुत्र रमेश शर्मा निवासी नयागांव तीन अन्य दोस्तों के साथ उनकी रेहड़ी पर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच जतिंदर पंडित ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं और उसे पकड़ लिया। जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए।

जब पति ने विरोध करते हुए उसे छुड़ाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी और भाग गए। जब वह पति को अस्पताल लेकर गई, तो आरोपी अस्पताल भी पहुंच गए।

वहां उसके पांच हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद दोबारा उसकी रेहड़ी पर आए और उसके गल्ले से पैसे निकाल ले गए। जाते समय उन्होंने रेहड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक अभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed