{"_id":"09964acf639bafb8410f6cfa82d39377","slug":"molestation-to-woman-and-beat-to-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले युवती से छेड़छाड़, फिर परिवार को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले युवती से छेड़छाड़, फिर परिवार को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 09 May 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के बाद आरोपी और उसके परिवार ने पीड़ित लड़की और उसके परिवार को ही पीट डाला। घटना सेक्टर-37 में वीरवार रात सामने आई। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पड़ोसी नरेश शर्मा और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नरेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित लड़की के चचेरे भाई ने बताया कि उनकी बहन वीरवार शाम जब नौकरी से वापस आ रही थी तो नरेश शर्मा कार में बतरा चौक पर आया। यहां उसने उसका रास्ता रोकर उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे सड़क पर धक्का देकर भाग गया।
विज्ञापन
लड़की ने घर आकर इसकी सूचना छोटे भाई को दी। उसका भाई आरोपी के घर विरोध जताने गया। वहां से वापस आने के थोड़ी देर बाद आरोपी नरेश परिजनों के साथ उनके घर आ धमका।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित लड़की, उसकी मां, भाई और घर आई मौसी से मारपीट की। इससे सभी घायल हो गए। पीड़ित का कहना है कि नरेश पहले भी कई बार उन्हें परेशान कर चुका है।