शर्मनाक, युवक ने अपनी सास को भी नहीं बख्शा
पत्नी का सही पता न बताने से एक युवक ने अपनी सास से छेड़खानी करनी शुरू कर दी। उसके कपड़े तक फाड़ दिए। इस मामले में लक्ष्मी नगर इलाके में रहने वाली महिला की शिकायत पर थाना डिविजन चार की पुलिस ने खन्ना स्थित अमलोह रोड़ निवासी बिक्रमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना डिविजन चार की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है और उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भी भेज दिया है। थाना डिविजन चार में तैनात एएसआई परमजीत सिंह ने कहा कि आरोपी पीड़ित महिला का दामाद है। बिक्रमजीत सिंह की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी।
पत्नी को घर में न पाकर सास से करने लगा छेड़खानी
एएसआई ने बताया कि पिछले कुछ दिन से बिक्रमजीत सिंह की पत्नी अपने मायके आई हुई थी। इसी दौरान बुधवार की शाम को आरोपी अपने ससुराल में गया और घर पर पत्नी नहीं दिखी तो अपनी सास से पत्नी के बारे में पूछा।
उसकी सास ने जब कहा कि वह दिल्ली गई हुई है तो आरोपी गुस्से में आ गया और उसने अपनी सास के कपड़े फाड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़ित महिला ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गया।
महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन चार की पुलिस वहां पहुंच गई। परमजीत सिंह ने कहा कि आरोपी को पुलिस ने इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भी भेज दिया गया है।