डीएसपी पर नवविवाहिता ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के रोपड़ के चमकौर साहिब में तैनात डीएसपी पर एक नवविवाहिता ने छेड़छाड़ और एसएमएस भेजने का आरोप लगाया है। महिला ने डीसी और एसएसपी को शिकायत देकर डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसएसपी ने इस संबंध में डीआईजी को भी सूचना कर दिया है। डीएसपी के खिलाफ इंक्वायरी मार्क कर दी गई है। यह महिला वैवाहिक झगड़े के संबंध में डीएसपी के पास चल रही पड़ताल के लिए आई थी।
दफ्तर में बुलाकर की छेड़खानी
एक महिला ने एसएसपी रोपड़ वरिंदरपाल सिंह के पास शिकायत दी कि उसके साथ चमकौर साहिब के डीएसपी लखबीर सिंह ने छेड़छाड़ की और एसएमएस भी भेजे।
उसने बताया कि डीएसपी ने उसे उसके पति द्वारा की गई शिकायत के मामले में अपने दफ्तर में बुलाया था। उसके साथ उसके पिता भी थे लेकिन उन्हें डीएसपी ने बाहर बैठने के लिए कहा। पिता के बाहर चले जाने के बाद डीएसपी ने उससे छेड़छाड़ की।
डीएसपी ने 16 जुलाई को उसे कई एसएमएस भी भेजे। महिला के पिता ने डीसी तनु कश्यप को इस संबंध में लिखित शिकायत भी दी है।
एसएसपी, रोपड़ वरिंदर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई थी। मामले की इंक्वायरी मार्क की गई है। इंक्वायरी एसपी (एच) हरमीत सिंह हुंदल को सौंपी गई है। डीसी रोपड़ की ओर से भी शिकायत मार्क होकर उनके पास आई है।
आरोपी डीएसपी ने अपनी सफाई में कहा कि...
डीएसपी, चमकौर साहिब लखबीर सिंह ने अपने उपर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि नवविवाहिता के पति की शिकायत आई थी कि छह माह पहले उसकी शादी हुई है और उसकी पत्नी घर से आभूषण चोरी करके ले गई है।
विवाद को हल करवाने के लिए लड़की पक्ष को बुलाया गया था। मामला हल कर दिया गया था, दबाव डालने पर पति-पत्नी एक हो गए। अब बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।
अक्सर पार्टियों से बातचीत होती रहती है ऐसे में जो मैसेज दोस्त को भेजना था वह महिला के मोबाइल पर चला गया होगा। इसमें गलती इसलिए हुई क्योंकि दोस्त और लड़की का नाम एक ही है।