{"_id":"88d8dfb7fe3cd38ce6178932f86eb892","slug":"molestation-to-lady-by-coaching-center-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटर के संचालकों ने की शर्मनाक हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग सेंटर के संचालकों ने की शर्मनाक हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Wed, 23 Apr 2014 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग सेंटर आई महिला से सेंटर संचालक और उसके साथियों ने अश्लील छेड़छाड़ की। किसी तरह वहां से बचकर निकली महिला सीधे थाना शहर जगाधरी पहुंची और इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
प्रोफेसर कॉलोनी निवासी महिला ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका मनीष गुप्ता के साथ रुपये का लेनदेन है और मनीष के पास उसके दस्तावेज पड़े थे। इसके चलते वह चार लाख रुपये मनीष को देने और उससे अपने कागजात लेने गई थी।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार मनीष गुप्ता का हिंदू गर्ल्स कॉलेज के पास सिंघला इंस्टीट्यूट के नाम से कोचिंग सेंटर वह रुपये लेकर उक्त सेंटर पर गई थी। इस दौरान कोचिंग सेंटर पर मनीष गुप्ता के साथ वनीर भारती, सोहन लाल और धर्मबीर मौजूद थे।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने मनीष को उक्त 4 लाख रुपये सौंप दिए और उसके दस्तावेज देने को कहा। इस पर मनीष ने कुछ देर इंतजार करने को कहा।
महिला ने आरोप लगाया इस दौरान चारों ने उसे पकड़ लिया और उससे अश्लील छेड़छाड़ की। वह किसी तरह वहां से बच कर भागी।
जगाधरी थाना तैनात उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।