{"_id":"f32c4abbdcd3eefbea631bccc16f124a","slug":"molestation-to-daughter-by-stepfather","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवान बाप, करता था सौतेली बेटी से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैवान बाप, करता था सौतेली बेटी से छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, (डेराबस्सी)मोहाली
Updated Fri, 18 Jul 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
जीरकपुर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ पत्नी को परेशान करने एवं सौतेली बेटी से छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में सतविंद्र कौर पत्नी जोगिंद्र सिंह निवासी गोबिंद विहार बलटाना ने कहा है कि उसका पहले पति से तलाक हो गया था।
उसने बाद में जोगिंद्र सिंह निवासी गोबिंद विहार के साथ दूसरी शादी कर ली। पहली शादी से उसकी एक बेटी है, जो उसके साथ रहती है।
शादी के कुछ समय बाद से पति उसे खर्च नहीं देता है एवं बिना कारण परेशान करता है। पति एमए की पढ़ाई कर रही बेटी पर गलत नीयत रखता है। उससे भी छेड़छाड़ करता है। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।