{"_id":"31582bf3ce9e2d433ab032a12093f2e7","slug":"molestation-and-beaten-young-girl-in-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्ारे बाजार वो युवती पर बरसाने लगा लात और घूंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भ्ारे बाजार वो युवती पर बरसाने लगा लात और घूंसे
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी/मोहाली
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
डेराबस्सी में बस स्टैंड के पास मीरा मल्ली मार्केट में रविवार शाम एक युवक ने लड़की की बाजार में बुरी तरह से पिटाई कर दी। लड़की ने पास की एक दुकान में शरण लेकर आपने आपको किसी तरह से बचाया। लड़की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी मुताबिक, वारदात रविवार शाम करीब सात बजे हुई। पुलिस को दी शिकायत में भगत सिंह नगर में रहने वाली लड़की ने बताया कि वह मीरा मल्ली मार्केट में लेडिज सूट की दुकान करती है। शाम को आशिक अली दरगाह के पास चप्पलें खरीदने जा रही थी। इस बीच आरिफ खान निवासी अमलाला उसके पीछे बाइक लेकर आया।
विज्ञापन
उसने उसे जबरन रोककर बात सुनने के लिए कहा, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी। इस पर वह भड़क गया। इसके बाद आरिफ ने उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। शिकायतकर्ता लड़की के अनुसार लड़के ने बाल नोंच कर उसे घसीटा और थप्पड़ मारता रहा। उसने किसी तरह पास की एक दुकान में घुसकर शरण ली और खुद को बचाया।
विज्ञापन
लड़की का डेराबस्सी सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरिफ के खिलाफ आईपीसी 323, 341 व 354 बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई मनवीर सिंह ने कहा कि दोनों की पास-पास दुकान है। इस कारण दोनों की जान पहचान थी।
लड़की पिछले कुछ दिनों से लड़के के साथ बातचीत नहीं कर रही थी। जबकि वह रोजाना उसका पीछा कर उसको बातचीत करने के लिए दबाव बना रहा था। रविवार उसने इसी गुस्से में लड़की के साथ मारपीट की।
