फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation and beaten young girl in market

भ्ारे बाजार वो युवती पर बरसाने लगा लात और घूंसे

Tue, 20 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी/मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी/मोहाली Updated Tue, 20 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
molestation and beaten young girl in market

डेराबस्सी में बस स्टैंड के पास मीरा मल्ली मार्केट में रविवार शाम एक युवक ने लड़की की बाजार में बुरी तरह से पिटाई कर दी। लड़की ने पास की एक दुकान में शरण लेकर आपने आपको किसी तरह से बचाया। लड़की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक, वारदात रविवार शाम करीब सात बजे हुई। पुलिस को दी शिकायत में भगत सिंह नगर में रहने वाली लड़की ने बताया कि वह मीरा मल्ली मार्केट में लेडिज सूट की दुकान करती है। शाम को आशिक अली दरगाह  के पास चप्पलें खरीदने जा रही थी। इस बीच आरिफ खान निवासी अमलाला उसके पीछे बाइक लेकर आया।
विज्ञापन


उसने उसे जबरन रोककर बात सुनने के लिए कहा, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी। इस पर वह भड़क गया। इसके बाद आरिफ ने उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। शिकायतकर्ता लड़की के अनुसार लड़के ने बाल नोंच कर उसे घसीटा और थप्पड़ मारता रहा। उसने किसी तरह पास की एक दुकान में घुसकर शरण ली और खुद को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की का डेराबस्सी सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरिफ के खिलाफ आईपीसी 323, 341 व 354 बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।


मामले की जांच कर रहे एएसआई मनवीर सिंह ने कहा कि दोनों की पास-पास दुकान है। इस कारण दोनों की जान पहचान थी।

लड़की पिछले कुछ दिनों से लड़के के साथ बातचीत नहीं कर रही थी। जबकि वह रोजाना उसका पीछा कर उसको बातचीत करने के लिए दबाव बना रहा था। रविवार उसने इसी गुस्से में लड़की के साथ मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed