{"_id":"58523e304f1c1bc37b64a9b2","slug":"molestation-allegation-on-international-coach-by-state-level-lady-archer-of-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच ने महिला खिलाड़ी से की छेड़छाड़, धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच ने महिला खिलाड़ी से की छेड़छाड़, धमकाया
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Thu, 15 Dec 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
लड़की के साथ छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट चैम्पियन महिला तीरंदाज ने अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच और एक खिलाड़ी पर छेड़छाड़ करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। मामला रोहतक का है।
राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाली खिलाड़ी का आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर प्रैक्टिस नहीं करने देने की धमकी दी गई है। इस कारण मानसिक रूप से परेशान होकर उसने प्रैक्टिस छोड़ दी।
महिला खिलाड़ी का कहना है कि उसने दोबारा प्रैक्टिस शुरू की तो उसे फिर परेशान किया गया। इसके बाद खिलाड़ी ने कोच और खिलाड़ी पर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस ने खिलाड़ी का मेडिकल कराने के बाद बयान दर्ज किये हैं। वहीं, कोच ने खुद को रंजिश के तहत फंसाए जाने की बात कही है।

दिल्ली की रहने वाली है पीड़िता खिलाड़ी
लड़की के साथ छेड़छाड़
मूलरूप से दिल्ली निवासी तीरंदाजी की खिलाड़ी काफी समय से पति के साथ उत्तमनगर कालोनी में रहकर राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रैक्टिस करती है। वह खिलाड़ी सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में नेशनल खेल चुकी है।
पिछले साल उसने स्टेट चैंपियनशिप में सीनियर व जूनियर में गोल्ड जीता तो सब जूनियर में रजत पदक जीता था। महिला खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त होकर संजय सुहाग ने निजी तौर पर प्रैक्टिस करानी शुरू कर दी।
संजय सुहाग अंतरराष्ट्रीय कोच हैं, जो पैरालंपिक में तीरंदाज पूजा के साथ रियो भी जा चुके हैं। आरोप है कि कोच ने उसके साथ प्रैक्टिस कराने के बहाने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर प्रैक्टिस नहीं करने देने की धमकी दी। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी।

जबरन अपने पास प्रैक्टिस करने का दबाव बनाया
लड़की के साथ छेड़छाड़
पिता को मामला बताया तो वह सोनीपत के साई सेंटर में अनुमति लेकर प्रैक्टिस करने लगी। लेकिन रोहतक में कालेज शुरू होने की वजह से उसे वापस आना पड़ा। वह हुडा कार्यालय से अनुमति लेकर राजीव गांधी स्टेडियम में लगे नेशनल कैंप के खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस करने लगी। खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि उस पर जबरन अपने पास प्रैक्टिस करने का दबाव बनाया गया।
ऐसा नहीं करने पर प्रैक्टिस छुड़वाने की धमकी दी गई। आरोप है कि कोच संजय सुहाग व पैरा खिलाड़ी राजेश ने महिला खिलाड़ी व उसके पिता को कुछ दिन पहले अलग बुलाया और उनके साथ गाली-गलौच की और प्रैक्टिस नहीं करने देने के अलावा अपहरण कराने की धमकी दी। पुलिस ने महिला खिलाड़ी की शिकायत पर छेड़छाड़ व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।

एक महीने से जांच कर रही पुलिस
लड़की के साथ छेड़छाड़
मामला एक माह से ज्यादा समय से चल रहा है। महिला खिलाड़ी की ओर से महिला थाने में शिकायत दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने स्टेडियम में पहुंचकर खिलाड़ियों के बयान दर्ज किए थे। 40 से ज्यादा खिलाड़ियों के बयान दर्ज हुए, जिसमें से अधिकतर ने कोच के पक्ष में बयान दिए। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई नहीं की तो महिला खिलाड़ी ने सीएम विंडो पर शिकायत कर दी। इसके बाद अब फिर मामला दर्ज किया गया है।
मुझे रंजिशन फंसाया गया : कोच
कोच संजय सुहाग का कहना है कि पूरा मामला पैरालंपिक खिलाड़ी पूजा पर टिप्पणी करने को लेकर हुआ था। स्टेडियम में पूजा व मुकदमा दर्ज कराने वाली खिलाड़ी के बीच कहासुनी हो गई थी। पूजा की गलती नहीं होने के कारण उसका पक्ष लिया था। शिकायत करने वाली लड़की के पिता ने पूजा के साथ अभद्रता की तो उसने भी थाने में शिकायत दी, लेकिन उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस कारण कोच को फंसाने की बात कही। सुहाग ने कहा कि मामले में पुलिस ने खिलाड़ियों के बयान लिए तो जांच में वह बेकसूर मिले थे।
खिलाड़ी की शिकायत पर कोच व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की पुलिस जांच कर रही है। जिस तरह की बात सामने आएगी, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में कोच व खिलाड़ी दोनों को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।
- एसआई सुशीला, कार्यवाहक एसएचओ महिला थाना