फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali youth misdeed Chandigarh girl

चंडीगढ़ की युवती से दुष्कर्म: दोस्ती, प्यार और धोखा, 5 महीने तक लूटता रहा अस्मत, आरोपी युवक को ढूंढ रही पुलिस

Mon, 26 May 2025 09:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 26 May 2025 09:19 PM IST
सार

चंडीगढ़ की युवती से दुष्कर्म की वारदात हुई है। आरोपी युवक मोहाली का रहने वाला है। आरोपी ने पीड़िता के साथ शादी का वादा किया और पांच महीने तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में धोखा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Mohali youth misdeed Chandigarh girl
women crime demo - फोटो : iStock

विस्तार

चंडीगढ़ की युवती से दोस्ती के बाद प्यार का झूठा दिखावा कर उसकी इज्जत लूटने वाला आरोपी युवक पीड़िता को धोखा देकर फरार हो गया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पीड़िता के साथ आरोपी युवक ने करीब पांच महीने तक संबंध बनाए। आरोपी ने मोहाली में कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


आईटी सिटी मोहाली पुलिस ने युवती की शिकायत पर सेक्टर-82 निवासी एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान रोहित लाल के रूप में हुई है। आरोपी युवती से 7 जनवरी 2025 से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी ने जब शादी से इंकार किया तो महिला ने थाना आईटी सिटी में बीएनएस की धारा 69 (छल से दुष्कर्म करना) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में छापा मार रही है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोहित लाल एक कॉमन दोस्त के जरिये उसके संपर्क में आया था। उनकी पहले अच्छी दोस्ती थी। कुछ समय बाद रोहित ने उसे शादी का प्रपोज किया। उसने रोहित से कहा कि वह परिवार से बात करते उससे शादी करेगा, लेकिन रोहित लगातार शादी करने के लिए कहता रहा। इसी बीच उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पीड़िता शादी करने के लिए रोहित लाल को कहा तो वह मुकर गया। आरोपी ने पीड़िता का नंबर भी ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया। उसने उसे धमकाया कि वह उससे शादी नहीं करेगा और अगर उसने किसी से इसकी बात की तो उसे नुकसान सहना पड़ेगा। बयान दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed