फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali punjab police naka, cash van caught, mohali news

नगदी लेकर जा रही कैश वैन जब्त, 19 लाख से ज्यादा की रकम बरामद

Mon, 23 Jan 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 23 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Mohali punjab police naka, cash van caught, mohali news
नगदी लेकर जा रही कैश वैन जब्त
रविवार को सोहाना पुलिस द्वारा गांव बाकरपुर में लगाए गए नाके पर 19 लाख 24 हजार 983 रुपये की नगदी कैश वैन से बरामद की गई है। इसे पुलिस ने कब्जे में लेकर आयकर विभाग को सूचित कर दिया है। साथ ही कैश वैन को भी कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


थाना सोहाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार शाम को पुलिस द्वारा एयरपोर्ट रोड के पास बाकरपुर पर नाका लगाया गया था। नाके पर एक प्राइवेट कंपनी की कैैश वैन को रोका गया। वैन की जब तलाशी ली गई तो उसमें से 19 लाख 24 हजार 983 रुपये की नगदी मिली। बरामद राशि के बारे में जब चालक और वैन में सवार कैश वैन कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि नगदी बैंक की है। कर्मचारियों से नगदी के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो वह पेश नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस नगदी और कैश वैन को कब्जे में लेकर थाने ले गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने कैश को सील कर आयकर विभाग को इस बारे में जानकारी दी। अब इस मामले की जांच आयकर विभाग द्वारा की जाएगी। उसके बाद ही पता चल पाएगा की कैश कहां से आया था। थाना प्रभारी ने बताया कि कैश वैन में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि वो सिक्योर सिक्योरिटी कंपनी को बैंक की ओर से कैश लाने ले जाने का काम दिया गया है। जिस समय पुलिस ने कैश वैन को रोका, उस समय वैन में चार लोग मौजूद थे। उनकी पहचान अजय कुमार, गिरधारी लाल, रजिंदर सिंह और रणजीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed