{"_id":"5ba714c0867a557eca09149f","slug":"mohali-police-constable-hostaged-by-boys-in-mohali-beaten-brutally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवकों की गुंडागर्दी, पहले पुलिसवालों को गालियां देकर भागे, फिर हवलदार को बनाया बंधक और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों की गुंडागर्दी, पहले पुलिसवालों को गालियां देकर भागे, फिर हवलदार को बनाया बंधक और...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 23 Sep 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
police beaten
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों की गुंडागर्दी का आलम देखिए, पहले पुलिसवालों को गालियां देकर भाग गए और फिर हवलदार को बंधक बना लिया, करीब एक घंटे तक पीटते रहे। मामला मोहाली का है। लांडरां टी प्वाइंट पर पहले नशे में धुत बाइक सवार तीन युवक आधी रात पुलिस मुलाजिमों को गालियां देकर फरार हो गए।
जब पुलिस ने उनका पीछा कर दबोचा, तो आरोपियों ने एक हवलदार को बंधक बना लिया। उन्होंने एक घंटे तक हवलदार को बंधक बनाए रखा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस मुलाजिम उनकी पकड़ से छूटा। पुलिस ने सोहाना थाने में हिसार निवासी राहुल और साहिल व अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है।
आरोपियों पर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, मारपीट करने, बंधक बनाने, गाली गलौच करने समेत कई धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सोहाना पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपियों का दबोच लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार रात बारह बजे की है। पुलिस को दी शिकायत में हवलदार परमजीत सिंह ने बताया कि वह नाइट ड्यूटी पर लांडरां चौक पर तैनात था। इस दौरान तीन युवक एक बाइक पर आए। उन्होंने गालियां दीं। इसके बाद वहां से फरार हो गए। उन्हें तीनों युवक संदिग्ध लगे। वह और उनके साथी पुलिस मुलाजिम आरोपियों के पीछे चल पड़े। आरोपी लांडरां स्थित टीडीआई में पहुंच गए।
आरोपियों को उन पर संदेह न हो जाए। पुलिस वालों ने अपनी गाड़ी पीछे ही रोक दी। उनका एक साथी गाड़ी में ही बैठ गया, जबकि वह खुद आरोपियों का पता करने बिल्डिंग में चले गए। जब वह तीसरी मंजिल पर पहुंचकर चेक कर रहे थे तो आरोपियों ने दरवाजा खोलते ही उन्हें बंधक बना लिया। आरोपी पूरी तरह से नशे में धुत थे। इस दौरान वह उनकी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं थे।
उनके कहने पर भी वह उन्हें छोड़ नहीं रहे थे। न उन्हें फोन उठाने दे रहे थे और न ही किसी से संपर्क होने दे रहे थे। परमजीत सिंह ने बताया कि वह काफी देर तक उनकी मिन्नतें करते रहे। आखिर में जाकर आरोपियों ने उन्हें छोड़ा। इसके बाद वह नीचे पहुंचे और अपने साथी को सारी बात बताई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया किया है।

बाइक पर दोनों साइड नहीं थी नंबर प्लेट
शराबी
पुलिस मुलाजिम ने बताया कि उन्हें देखने से ही युवक संदिग्ध लग रहे थे। क्योंकि उनकी बाइक के दोनों तरफ नंबर प्लेट नहीं लगी थी। ऐसे लग रहा था कि वह किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। इसे देखकर ही उन्होंने आरोपियों को पीछा किया था। पुलिस ने आरोपियों की बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।
आरोपियों पर पहले भी दर्ज है केस
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों पर पहले भी केस दर्ज है। पुलिस ने इस संबंध में हिसार पुलिस को अलर्ट भेज दिया है। साथ ही आरोपियों के बारे में सारी डिटेल मंगवाई है। पुलिस का कहना है कि ऐसे आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस पर लगातार बढ़ रहे हैं हमले
पुलिस पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ समय पहले गुरुद्वारा सिंह शहीदां के पास कुछ युवकों ने एक पुलिस मुलाजिम की पिटाई की थी। इस संबंधी वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने कई लोगों को केस दर्ज कर दबोचा था। कुछ दिन पहले फेज-छह में एक कार सवार ने रेड लाइट जंप कर एक पुलिस मुलाजिम पर कार चढ़ा दी थी। जिसमें वह घायल हो गया था। इससे पहले एयरपोर्ट रोड भी पुलिस मुलाजिमों पर कार चढ़ाई गई थी।