फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali police arrested both accused of car loot

मोहाली: पीसीआर की चौकसी से मंसूबों पर फिरा पानी, 24 घंटे में सुलझी लूट की कहानी

Mon, 11 Apr 2022 10:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Apr 2022 10:40 PM IST
सार

दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए एक्टिवा पर सवार होकर आए थे। पुलिस ने एक्टिवा को भी बरामद कर लिया है। पुलिस जानकारी जुटा रही है कि एक्टिवा चोरी की तो नहीं है। वहीं, आरोपी जिस पीजी में रहते थे वहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Mohali police arrested both accused of car loot
आरोपियों से बरामद सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मोहाली के फेज-पांच स्थित विशाल मेगा मार्ट मार्केट में रविवार रात परिवार के साथ खाना खाने आए रोपड़ निवासी सिलिंडर कारोबारी हरविंदर सिंह को गोली मारकर आई-20 कार, लाखों की नकदी और जेवरात लूटने के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। पीसीआर की ईको पार्टी पांच ने वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार, लूटी हुई कार, नकदी और गहनों को बरामद कर लिया है। एसएसपी विवेकशील सोनी ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में कई अन्य वारदातों के सुलझने की उम्मीद है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी हरदेव सिंह मूलरूप से सेक्टर-30 चंडीगढ़, जबकि दूसरा आरोपी रोहित कुमार बिहार का रहने वाला है। वर्तमान में दोनों आरोपी शाहीमाजरा में पीजी में रहते थे। एसएपसी ने बताया कि आरोपियों ने रविवार रात में कार और नकदी लूटने की नीयत से सिलिंडर कारोबारी हरविंदर सिंह पर फायरिंग की थी। आरोपियों ने उस पर चार गोलियां मारी थीं। वारदात के दौरान आरोपी हरदेव सिंह भी गोली लगने से घायल हो गया था लेकिन वारदात के बाद वह कार चलाकर भाग निकला था। 
विज्ञापन


वारदात के बाद पीसीआर को किया अलर्ट
एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी साफ हो गया था कि वारदात में दो ही लोग शामिल हैं और एक गोली लगने से घायल हो गया है। वारदात के बाद उन्होंने पीसीआर पार्टी और ट्राइसिटी के सभी अस्पतालों को अलर्ट किया। पीसीआर पार्टी ईको पांच ने कार ट्रेस कर ली। पीसीआर टीम में शामिल एएसआई हरीश कुमार, हेड कांस्टेबल रूपिंदर कुमार ने वारदात को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहीमाजरा में जिस स्थान से कार बरामद हुई उसी एरिया में उन्हें आरोपियों के होने की जानकारी मिली। पुलिस ने क्षेत्र में गहनता से जांच की और आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गोली लगने से घायल आरोपी हरदेव सिंह सुबह चार बजे जीएमएसएच-16 में इलाज कराने पहुंचा तो डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एक्टिवा पर सवार होकर आए थे लुटेरे
दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए एक्टिवा पर सवार होकर आए थे। पुलिस ने एक्टिवा को भी बरामद कर लिया है। पुलिस जानकारी जुटा रही है कि एक्टिवा चोरी की तो नहीं है। वहीं, आरोपी जिस पीजी में रहते थे वहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

आरोपी हरदेव सिंह का है क्रिमनल रिकॉर्ड
आरोपी हरदेव सिंह का क्रिमनल रिकॉर्ड है। उस पर चंडीगढ़ में केस दर्ज है। वह दो साल पंद्रह दिन जेल काट कर जमानत पर बाहर आया था। जबकि रोहित कुमार जोमेटो में डिलीवरी करता है। पुलिस ने इस मामले में हरविंदर सिंह की पत्नी दिलमीन के बयान पर हत्या का प्रयास, लूट व आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। हरविंदर सिंह का पीजीआई में इलाज चल रहा है।

आरोपियों से यह सामान हुआ बरामद
वारदात में इस्तेमाल .32 बोर की देसी पिस्टल समेत दो मैगजीन, चार कारतूस व एक छुरा बरामद हुआ है। इसके अलावा हिमाचल नंबर की आई-20 कार, एक लाख 87 हजार की नकदी, पांच सोने की चूड़ियां, एक सोने की चेन, एक जोड़ी टॉप्स व दो अंगूठी बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed