{"_id":"63b4251bd4cb2270ef766f4d","slug":"mohali-police-arrested-accused-who-robbed-after-friendship-on-dating-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेटिंग एप पर दोस्त बनाने से पहले सावधान, कहीं आपके साथ ही न हो जाए ऐसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali News: डेटिंग एप पर दोस्त बनाने से पहले सावधान, कहीं आपके साथ ही न हो जाए ऐसा
Tue, 03 Jan 2023 06:25 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 Jan 2023 06:25 PM IST
सार
एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि इस समय लोग इंटरनेट पर विभिन्न डेटिंग एप पर दोस्त ढूंढते हैं। कई बार वे लड़की की आवाज सुनकर उसकी हर बात मानने लग जाते हैं। उनकी बात मानने से पहले लोगों को उन्हें परख लेना चाहिए ताकि वे ऐसी ठगी से बच सकें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेटिंग एप में फंसा लोगों को बुलाकर लूटपाट करने वाले एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया है। उसके दो साथी अभी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरमेल सिंह उर्फ खुशहाल निवासी गांव कंट जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। वहीं फरार रणवीर सिंह उर्फ मिट्ठू और ज्योति की तलाश जारी है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पिछले दो महीने में पांच लोगों को डेटिंग एप से बुलाकर लूटा था। आरोपियों ने कुल 122700 रुपये की लूट की।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि आरोपी लूटपाट का नया तरीका अपनाते हैं। 29 दिसंबर की रात को घड़ूआं के पास कार में आ रहे एक युवक जश्नप्रीत से आरोपियों ने लिफ्ट मांगी। इनका एक साथी कार में पीछे बैठ गया फिर कार के आगे बैठे व्यक्ति ने उसे चाकू दिखा कार रोकने को कहा। इसके बाद मोबाइल, कार और 700 रुपये छीनकर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
इसके बाद जश्नप्रीत पैदल घर जाने लगा। तभी किसी जानकार ने उन्हें घर तक छोड़ा। पीड़ित ने थाना सदर खरड़ में घटना की शिकायत दी। इस शिकायत पर पुलिस ने एक टीम बनाई। उसी टीम ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया और एक शातिर को पकड़ने में सफलता हासिल की। वहीं दो आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। इस जांच टीम में एसपी (ग्रामीण) नवरीत सिंह विर्क, डीएसपी (जांच) रूपिंदर कौर सोही, डीएसपी (जांच) गुरशेर सिंह संधू और सीएआईए स्टाफ के प्रभारी शिव कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
पहले पैसे और मोबाइल ही छीनते थे, अब कार छीननी भी शुरू कर दी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन शातिर लोगों को डेटिंग एप पर प्यार के झांसे में लेते थे। इसके बाद ज्योति उनसे प्यार बढ़ाती थी फिर वह उन्हें विश्वास में लेकर मिलने मोहाली, खरड़, घड़ूआं और लुधियाना के आसपास सुनसान इलाकों में बुलाती थी। इसके बाद उनसे फोन और पैसे लूट लेते थे। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने कार लूट को भी अंजाम देना शुरू कर दिया था।
डेटिंग एप पर संभलकर दोस्त बनाने की अपील
एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि इस समय लोग इंटरनेट पर विभिन्न डेटिंग एप पर दोस्त ढूंढते हैं। कई बार वे लड़की की आवाज सुनकर उसकी हर बात मानने लग जाते हैं। उनकी बात मानने से पहले लोगों को उन्हें परख लेना चाहिए ताकि वे ऐसी ठगी से बच सकें।