{"_id":"58b1dbf04f1c1b0953b27efb","slug":"mohali-on-the-name-of-amitabh-bachchan-by-a-man-named-harry-bhatt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहाली महाठगी: हैरी भट्ट के ऑफिस में छापा, चार कंप्यूटर कब्जे में लिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहाली महाठगी: हैरी भट्ट के ऑफिस में छापा, चार कंप्यूटर कब्जे में लिए
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 26 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
ठग हैरी भट्ट
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के आरोपी हैरी भट्ट की तलाश में पुलिस ने उसके ऑफिस में शनिवार को दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने वहां से उसके चार कंप्यूटर अपने कब्जे में लिए। पुलिस ने इस कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई। साइबर एक्सपर्ट कब्जे में लिए गए कंप्यूटरों के हार्ड डिस्क की जांच कर रहे हैं। इससे ठगी का राज खुलने के आसार हैं।
जानकारी के अनुसार, पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली में बिग बी के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले हैरी भट्ट, उर्फ अविनाश भट्ट, उर्फ भाई वैद्य, पत्नी डॉली भट्ट और एक्सिस बैंक मैनेजर योगेश गोयल समेत कई अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। इन आरोपियों की तलाश में शनिवार को पुलिस की टीम ने शामली (उत्तर प्रदेश) और अंबाला समेत कई अन्य जगहों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दावा किया कि पुलिस की दबिश देने से पहले आरोपी वहां से फरार हो गए थे।
वहीं जांच में सामने आया कि एक्सिस बैंक की ब्रांच में अविनाश भट्ट के दो अकाउंट थे, एक उसकी पत्नी डॉली भट्ट के नाम से था। जुलाई 2016 में खाते खोले गए थे और साल के अंत तक इन खातों में करीब 45 लाख रुपये जमा करवाए गए, जो साथ के साथ दूसरे खातों में ट्रांसफर हुए। खाता खोलते समय बैंक ने किसी अन्य खातेदार की गारंटी नहीं डलवाई है, इसकी जांच की जा रही है। खाता खोलते समय अविनाश भट्ट ने अपना वोटर कार्ड प्रूफ के तौर पर लगाया था, उसमें नसीकर चैल नासिक महाराष्ट्र का पता दर्ज है।
विज्ञापन
20 और शिकार लोग आए सामने
शिकायतकर्ता डॉक्टर दीप्ति ने बताया कि उन्होंने ही सबसे पहले ठगी की शिकायत दी थी। इसके बाद उनके पास कई लोगों ने फोन कर बताया कि आरोपियों ने उनके साथ लाखों की ठगी की है। उनके पास ठगी के शिकार हुए 20 लोग पहुंचे, उन्हें साथ लेकर वह एसएसपी कुलदीप सिंह चहल से मिलीं और शिकायत दी। साथ ही उन्होंने पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा को भी शिकायत दी।

सभी आरोप गलत: दीप्ति
ठग हैरी भट्ट
- फोटो : File Photo
मकान मालिक को भी नहीं बख्शा
इस केस की जांच में सिटी खरड़ थाना पुलिस के साथ सीआईए की टीम लगा दी गई है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के आफिस में दबिश दी। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने तीन महीने से किराया नहीं दिया है। उसने जो चेक दिए थे वह बाउंस हो गए।
आखिरी लोकेशन गाजियाबाद की आई
डाक्टर दीप्ति ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले 21 फरवरी को थाना सिटी खरड़ में डीडीआर दर्ज करवाई थी। इस बारे में आरोपी को पता चल गया और वह एक पिकअप में घर का सामान लोड कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस जागी और उसका फोन सर्विलांस पर लगाया, जिसके बाद उसकी लोकेशन ट्रेस होती रही। उसकी लोकेशन पहले फतेहगढ़, अंबाला फिर मुरथल और अंत में गाजियाबाद की आई। पुलिस ने इन सभी जगहों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस की गई टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए गाजियाबाद गई है।
मुरथल के एक ट्रांसपोर्टर से पूछताछ
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि मुरथल के एक ट्रांसपोर्टर से पुलिस ने पूछताछ की है। पता चला है कि ट्रांसपोर्टर हैरी भट्ट का सामान लेकर अंबाला तक गया था। इसके बाद आरोपी दूसरे ट्रक में सामान डालकर आरोपी आगे गया था। वहीं, सत्ती नामक एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि हैरी ने उसे सात लाख की धोखाधड़ी की है। हैरी ने शिकायतकर्ता का साउंड सिस्टम अपने मैरिज एनिवर्सरी में किराये पर लिया था, लेकिन उसकी पेमेंट नहीं की थी।
सभी आरोप गलत: दीप्ति
शिकायतकर्ता डाक्टर दीप्ति शास्त्री के खिलाफ भी डेराबस्सी के पास स्थित परमानंद कॉलेज की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है कि उनके साथ भी ठगी हुई है। वहीं, दीप्ति ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं, इसमें उनका कोई कसूर नहीं है। बल्कि इस ठगी की जानकारी वह हर पल अमिताभ बच्चन के आफिस में दे रही हैं। मालूम हो कि कॉलेज में भी आरोपी ने प्रोग्राम तय करवा दिया था। कॉलेज में पुलिस ने अमिताभ के चलते पूरा रूट लगा दिया गया, डीएसपी स्तर के अधिकारी इस रूट की निगरानी कर रहे थे।
आरोपियों की तलाश में हर जगह छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक उनका सुराग हाथ नहीं लग पाया है। आरोपी के आफिस से कंप्यूटर और अन्य सामान कब्जे में लेकर उनकी जांच की जा रही है।
- सतनाम सिंह, सिटी खरड़ थाना प्रभारी।