फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali nursing college principal house robbery

नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसीपल के घर में घुसे, AC की हवा खाई, फिर ये कांड किया

Wed, 14 Jun 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 14 Jun 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
mohali nursing college principal house robbery
नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसीपल के घर में चोरी
नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसीपल के घर में ग्रिल तोड़कर घुसे। एसी की हवा खाई, फ्रिज से ठंडा पानी पिया, खाना खाया और फिर जो किया वो देखकर सब सन्न रह गए। घटना मोहाली की है। चोरों ने भाई गुरदास कॉलेज ऑफ नर्सिंग पटियाला की प्रिंसिपल के बंद घर को मंगलवार को दिनदहाड़े निशाना बनाया। चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में दाखिल हुए।
विज्ञापन


इसके बाद एसी चलाकर आराम से वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से पांच सौ अमेरिकन, पांच सौ आस्ट्रेलियन, 22 हजार की नगदी, 1.20 लाख की ज्वेलरी ले जाने में कामयाब रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिंगर एक्सपर्ट की टीम ने नमूने लिए।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ितों को विश्वास दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रिंसिपल ऊषा बहल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे कॉलेज चली गई थीं। इसके बाद घर के अन्य लोग भी अपने-अपने काम पर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब वह साढ़े तीन बजे घर पहुंचीं तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। गोदरेज की अलमारियां खुली पड़ी थीं। जब उन्होंने चेकिंग की तो काफी सामान गायब था। उन्होंने बताया कि उनका मकान कोने का है। चोर खिड़की की ग्रिल निकालकर अंदर घुसे थे। इसके बाद चोरों ने एसी चलाकर वारदात को अंजाम दिया। जाते वक्त एसी बंद करके गए।

फ्रिज से पीया पानी, बोतलें भी ले गए

mohali nursing college principal house robbery
डाका
चोरों घर में रखे फ्रिज से बोतलें निकाल कर पानी पी गए। साथ ही फ्रिज से पानी की कई बोतलें अपने साथ ले भी गए हैं। इसके अलावा कुछ खाने की चीजें भी थी, जिसे भी चोर अपने साथ ले गए।

चांदी के सिक्कों का कलेक्शन भी नहीं छोड़ा
प्रिंसिपल ने बताया कि दिवाली व अन्य त्योहारों के मौके पर चांदी के सिक्के खरीदे थे। काफी सिक्के उन्होंने इकट्ठे करके रखे थे। चोर उन्हें भी ले गए है। उन्होंने बताया कि उनके घर के सभी सदस्य काम पर जाते हैं।

लगातार हो रही हैं चोरियां, पुलिस सो रही
सन्नी इंक्लेव में लगातार चोरियां होने का सिलसिला जारी है। रविवार रात जहां चार दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया था, वहीं इससे पहले  एक नामी इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर के घर को चोरों ने निशाना बनाया था। चोर घर से लाखों  रुपये की नगदी, ज्वेलरी व 74 देशों की करेंसी ले गए थे। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed