{"_id":"64942095132a9ed789073403","slug":"moga-police-arrested-four-people-with-weapons-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga News: मोगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियारों और आठ लाख की नकदी के साथ चार काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Moga News: मोगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियारों और आठ लाख की नकदी के साथ चार काबू
Thu, 22 Jun 2023 03:57 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 22 Jun 2023 03:57 PM IST
सार
जानकारी में सामने आया कि सूरज मसीह और कमलजीत सिंह यूपी के मुरादाबाद से चार पिस्टल लेकर आए थे। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आठ लाख रुपये कहां से आए यह जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चार आरोपियों को 32 बोर की चार पिस्तौल, आठ कारतूस और आठ लाख की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। मोगा के एसएसपी जे इलेनचेलियन ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चार लोग मोगा में कोई वारदात करने के उद्देश्य से गांव तलवंडी भंगेरिया के पास खड़े हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव तलवंडी भंगेरिया के पास से चार आरोपियों को 32 बोर की चार पिस्तौल, आठ कारतूस और आठ लाख की नकदी के साथ गिरफ्तार किया। मोगा में वारदात को अंजाम देने के लिए यूएसए में बैठे मोगा, धर्मकोट के मनप्रीत सिंह मनी भिंडर ने सूरज मसीह, कमलजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, दविंदर सिंह को तैयार किया और मोगा में ये चारों लोग मिलकर किसी वारदात को अंजाम देने वाले थे।
विज्ञापन
जानकारी में सामने आया कि सूरज मसीह और कमलजीत सिंह यूपी के मुरादाबाद से चार पिस्टल लेकर आए थे। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आठ लाख रुपये कहां से आए यह जांच कर रहे हैं। वहीं, एसएसपी मोगा ने शक जताया कि अमेरिका में बैठे मनप्रीत सिंह मनी भिंडर के तार गोल्डी बराड़ से जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं उन्होंने बताया कि मनप्रीत सिंह मनी पर पहले ही कई मामले दर्ज हैं और यह अमेरिका कैसे गया इस सबकी जांच की जा रही है। वहीं, आज चार आरोपियों को मोगा अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा ताकि और भी खुलासा हो सके। मनप्रीत सिंह मनी भिंडर कलां पर मोगा जिला में असलहा एक्ट और एनडीपीएस के तहत आठ मामला दर्ज हैं। मनप्रीत सिंह कच्चा दोसांझ रोड के रहने वाला है, उसके ऊपर असलहा एक्ट के तहत मोगा में 2 मामला दर्ज हैं। दबिंदर सिंह जोकि कच्चा दोसांझ रोड के रहने वाला है, उस पर संगरूर में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज है।