फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modal puneet sandhu murder case

मॉडल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 20 Oct 2014 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Oct 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
modal puneet sandhu murder case

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुनीत संधू तीन साल पहले मॉडलिंग करती थी, वह तभी अमित के संपर्क आई। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ने के बाद पुनीत और अमित पिछले दो साल से इस फ्लैट में रहने लगे थे।

विज्ञापन


अमित की शादी पहले हो चुकी है। इसकी पहली पत्नी के दो बच्चे भी है, लेकिन पिछले दो साल से वह अपने परिवार के साथ नहीं रह रहा था। मालूम हो कि अमित का पिता रामलाल फाइनेंसर का काम करता है।
विज्ञापन


पूर्व होम सेक्रेटरी एनके जैन मामले में रामलाल सह-आरोपी रहा है। सूत्रों के अनुसार रामलाल शहर के एक बड़े नेता का करीबी भी बताया जा रहा है।

जांच में पता चला है कि अमित और पुनीत के बीच काफी अटैचमेंट थी। पुनीत के लिए वह अपने परिवार से भी लड़ जाता था। पुलिस को अब तक ऐसी कोई वजह नहीं मिली है, जिसमें अमित आरोपी साबित हो।

पूर्व बॉयफ्रेंड गुरी भी हिरासत में

modal puneet sandhu murder case

पुलिस को पुनीत की कॉल डिटेल से मिले क्लू में पता चला कि पिछले 15 दिनों से पुनीत का पूराना ब्वॉयफ्रेंड गुरी फोन पर उसके संपर्क में था। क्राइम ब्रांच गुरी और उसके तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है।

गुरी और पुनीत में तीन साल पहले गहरी दोस्ती थी। गुरी को पंजाब पुलिस ने एक कत्ल केस में गिरफ्तार किया था। दो साल जेल में बिताने के बाद वह हाल ही में बाहर आया है। अभी गुरी या अम्मु में से किसी ने जुर्म कबूल नहीं किया है।
 
घटना स्‍थल पर पुलिस को बोरी मिली
शुक्रवार को सीएफएसएल टीम ने पुनीत के फ्लैट का दोबारा मुआयना किया। पुनीत का कत्ल प्लानिंग के साथ किया गया। मौके से एक प्लास्टिक की बोरी और नाइलॉन की रस्सी मिली है। पुलिस को आशंका है कि पुनीत की मौत सुपारी देकर कराई गई है।

उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। आरोपियों ने पुनीत की गला घोंटकर हत्या की कोशिश की होगी, जब सफल नहीं हुए तो फायर किया और भाग निकले। अगर गला घोटने में कामयाब रहते तो उसकी लाश को बोरी में डालकर फ्लैट से ले जाते।

अमित के‌ पिता को पसंद नहीं था साथ रहना

modal puneet sandhu murder case

मॉडल पुनीत संधू की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुनीत के साथ पिछले दो साल से रह रहे अमित उर्फ अम्मु चौधरी के पिता रामलाल को दोनों का साथ रहना पसंद नहीं था। परिजनों के अनुसार रामलाल ने पहले भी पुनीत को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस इस मामले में अमित से भी पूछताछ कर रही है।

शुक्रवार को पुनीत के परिजन घटना की जानकारी पाकर पटियाला से चंडीगढ़ आए। पुलिस ने एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज करके उसकी तलाश कर दी है। बता दें कि सेक्टर-49 स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक सोसायटी के फ्लैट नंबर-720 में किराए पर रहने वाली पूर्व माडल पुनीत संधू की हत्या कर दी गई थी।

मामले में शक की सुई पुनीत के साथ पिछले दो साल से रह रहे अमित के परिवार पर घूम रही है। पुलिस की जांच से यह स्पष्ट है कि पुनीत की हत्या गोली मारकर की गई थी। पुनीत संधू को रात करीब 10.30 बजे गोली मारी गई थी।

विज्ञापन

तीन गोलियां लगने से मौत हुई

modal puneet sandhu murder case

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। इसमें से एक गोली सर पर और दूसरी मुंह में और तीसरी गोली कंधे पर लगी। पुलिस का शक है कि यह गोली माउजर से चलाई गई।

एक अन्य घटना में भी ऐसे ही माउजर का जिक्र आया था। ऐसा माउजर इस घटना से संबंधित एक सदस्य के पास कई घटनाओं में देखी गई है। यह गोली पुनीत के एकदम करीब से चलाई गई।

हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि जहां पुनीत की लाश मिली वहां कोई भी पिस्टल या चाकू नहीं बरामद हुआ। पुनीत की हत्या में गोली साइलेंसर लगाकर चलाई गई।

पुनीत का हुआ था अबॉर्शन

जांच में पता चला है कि पुनीत कुछ महीने पहले गर्भवती थी और उसका अबॉर्शन हुआ था। अबॉर्शन एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया गया था। पुलिस इस मामले में हॉस्पिटल संचालकों से भी बात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed