{"_id":"56f967b34f1c1b360af0021a","slug":"mobile-snatching-with-man-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब कंपनी को कॉल करते समय एक्टिवा सवार मोबाइल छीन फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैब कंपनी को कॉल करते समय एक्टिवा सवार मोबाइल छीन फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 बस स्टैंड के पास रविवार रात मोहाली निवासी व्यक्ति का मोबाइल कैब कंपनी को कॉल करते समय एक्टिवा सवार छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने एक्टिवा सवार तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एसबीआई कांप्लेक्स, मोहाली निवासी अतुल शर्मा ने सेक्टर-19 थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह चंडीगढ़ स्थित पार्क प्लाजा में काम करते हैं। रविवार रात ड्यूटी खत्म करके सेक्टर-17 बस स्टैंड की ओर पैदल जा रहे थे। उन्होंने कैब कंपनी को कॉल करने के लिए मोबाइल निकाला।
विज्ञापन
इसी दौरान एक्टिवा सवार तीन युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने एक राहगीर से मोबाइल लेकर कंट्रोल रूम में वारदात की सूचना दी।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि नंबर नोट करने से पहले आरोपी अंधेरे में गायब हो गए। पीड़ित ने कहा कि वह तीनों आरोपियों की पहचान कर सकता है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मोबाइल लोकेशन की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सेक्टर-19 में स्वीच ऑफ कर दिया था।
विज्ञापन