{"_id":"dad46d08bc9b3fe6d97f23924f22901f","slug":"missing-young-girl-found-near-boyfriend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में बोली युवती, ब्वाय फ्रेंड के साथ ही रहूंगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट में बोली युवती, ब्वाय फ्रेंड के साथ ही रहूंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 08 Jan 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-42 से दो दिन पहले लापता हुई युवती (19) ब्वाय फ्रेंड के साथ मिली। कोर्ट में युवती बोली कि वह ब्वाय फ्रेंड के साथ रहना चाहती है।
विज्ञापन
पुलिस ने वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया था, जहां युवती ने अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान युवती का लोकेशन और मोबाइल ट्रेस किया गया। लोकेशन से उसे चंडीगढ़ रेलवे के पास उसके ब्वाय फ्रेंड के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवती ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए कि वह अपनी इच्छा से लड़के के साथ गई थी। युवती ने कोर्ट में बताया कि वह अपने ब्वाय फ्रेंड के साथ रहना चाहती है।
विज्ञापन
इसके बाद युवती ब्वाय फ्रेंड के साथ उसके घर वापस चली गई। बता दें कि सेक्टर-43 निवासी एक व्यक्ति ने बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी घर से बाहर निकली और लौटकर नहीं आई। इसके बाद से सेक्टर-36 थाने की पुलिस जांच कर रही थी।