फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   missing lady dead body found from box in locked house at bhiwani of haryana

संदूक से मिला महिला का शव, हालत ऐसी हो गई थी कि देखकर भाई बेहोश हो गया

Sat, 25 Feb 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Sat, 25 Feb 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
missing lady dead body found from box in locked house at bhiwani of haryana
भिवानी में संदूक में बंद मिला महिला का शव
3 दिन से लापता महिला का शव बंद घर में रखे एक संदूक से बरामद हुआ। शव की हालत ऐसी हो चुकी थी कि भाई उसे देखकर बेहोश हो गया। घटना हरियाणा के भिवानी की है। झज्जर जिले के ढाकला गांव से 21 फरवरी की सुबह संदिग्ध हालात में लापता महिला का शव वीरवार रात विद्यानगर के एक बंद मकान में रखे संदूक में मिला। मामले का पता लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


झज्जर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शव गली-सड़ी हालत में है। उसके गले में तार बंधा हुआ है। संभवत: उसकी हत्या गला घोंटकर की गई है। वीरवार रात करीब पौने आठ बजे झज्जर सदर थाना पुलिस एसएचओ सुरेंद्र के नेतृत्व में भिवानी पहुंची और सिविल लाइन थाना पुलिस से विद्यानगर के एक मकान की तलाशी में सहयोग मांगा।
विज्ञापन


इसके बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय बिश्नोई, सब्जीमंडी चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार टीम के साथ विद्यानगर स्थित 54 फुटा रोड पर एक मकान में पहुंचे। मकान बंद था। मकान खुलवाकर देखा गया तो काफी दुर्गंध आ रही थी। वहां एक संदूक रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 फरवरी की सुबह लापता हो गई थी

missing lady dead body found from box in locked house at bhiwani of haryana
भिवानी में संदूक में बंद मिला महिला का शव
नायब तहसीलदार नरेश कुमार की मौजूदगी में संदूक को खोला गया। संदूक में महिला का शव मिला। जिस महिला ने यह मकान किराए पर लिया है, वह कल से यहां नहीं है। बताया जाता है कि मकान मालिक भी यहां नहीं रहता। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान झज्जर जिले के गांव ढाकला वासी करीब 23 वर्षीय पूजा के रूप में हुई। पूजा 21 फरवरी की सुबह संदिग्ध हालात में लापता हुई थी। शव गली सड़ी हालत में था।

फोरेंसिक टीम से डॉ. रवींद्रपाल ने शव का निरीक्षण किया। महिला के गले में तार लिपटा हुआ था और गले पर गहरे निशान थे। जिससे संभावना जताई जा रही है कि तार से गला घोंटकर महिला की हत्या की गई है। महिला का शव गली-सड़ी हालत में था और पूरे मकान से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आई। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और खासी संख्या में लोग घर के बाहर जमा रहे।

नई संदूक खरीदी, कपूर की गोली डाली
शव को नई संदूक लाकर उसमें रखा गया। शव के ऊपर एक बोरी डाली गई और फिर कपूर की गोलियां डालकर संदूक को बंद किया गया। अब पुलिस के सामने सवाल है कि हत्या भिवानी में की गई या पहले ही हत्या कर शव यहां लाया गया। संभावनाएं ये हैं कि महिला को पहले भिवानी लाया गया और यहीं पर हत्या कर शव संदूक में रखा गया।

मृतका का पति गायब

missing lady dead body found from box in locked house at bhiwani of haryana
भिवानी में संदूक में बंद मिला महिला का शव
महिला पूजा ढाकला से 21 फरवरी की सुबह लापता हुई थी। महिला के आर्मी में कार्यरत पति ढाकला निवासी सुकेश कुमार ने झज्जर पुलिस को शिकायत देकर पत्नी के लापता होने की सूचना दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी थी।

जांच में सामने आया कि राजस्थान के राजगढ़ वासी एक महिला पिछले दो महीने से इस मकान में किराए पर रह रही है। मृतका पूजा के भाई योगेश ने बताया कि सुकेश कल से लापता है। परसों सुकेश और उसने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन, कल से सुकेश का कोई अता-पता नहीं है।

नहीं पहचान पाया भाई, मामा ने की पहचान
संदूक खोलने के बाद शव की पहचान के लिए मृतका के भाई सुंदरबाड़ी (अलवर) निवासी योगेश को बुलाया गया। सीआरपीएफ के जवान योगेश ने बताया कि कपड़ों से तो उसकी बहन लग रही है, मगर चेहरा पहचान में नहीं आ रहा। जिसके बाद उसके मामा पूर्ण को बुलाया गया। मामा ने मृतका की पहचान की।

योगेश ने बताया कि पूजा 21 फरवरी की सुबह 11 बजे ढाकला में दवाई लेने अस्पताल गई थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी। पूजा का पति सुकेश उनके साथ ही थाने में शिकायत करने गया था। मगर बुधवार से वह भी लापता है। 15 फरवरी को पूजा व सुकेश दोनों गांव में उसकी चचेरी बहन की शादी में आए थे। पूजा के करीब डेढ़ साल का एक लड़का है।

महिला पूजा की गुमशुदगी का मामला दर्ज है और आज उसका शव संदूक में मिला है। मृतका के परिजनों ने पहचान की है। कड़ी दर कड़ी जोड़कर वे यहां पहुंचे है। अभी जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
- सुरेंद्र कुमार, एसएचओ, सदर थाना, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed