{"_id":"3da74f372434192c69cf5873ae4db26f","slug":"missing-girl-returned-vanita-ashram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लापता' लड़कियां लौटी तो पुलिस के उड़े होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'लापता' लड़कियां लौटी तो पुलिस के उड़े होश
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 19 Feb 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर स्थित गांधी वनिता आश्रम से भागी दोनों लड़कियां लौट आईं तो पुलिस के होश उड़ गए। लड़कियों ने बताया कि उनका अपहरण नहीं हुआ था, ब्लकि वे सहेली से मिलने के लिए गईं थीं। पुलिस ने दोनों लड़कियों को लुधियाना में बाईपास पर पकड़ लिया। एसएचओ जीवन सिंह का कहना है कि अब केस को खारिज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले दिनों दो नबालिग लड़कियां आश्रम से लापता हो गईं थीं। अपहरण की आशंका के चलते पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया था। एसएचओ जीवन सिंह ने बुधवार को बताया कि दोनों लड़कियां लुधियाना में अपनी एक सहेली के पास जा पहुंचीं थी।
विज्ञापन
उक्त लड़की भी पहले गांधी वनिता आश्रम में ही थी। दोनों लड़कियां आश्रम से भागकर रेलवे स्टेशन पहुंची और ट्रेन से लुधियाना पहुंच गईं। वहां उन्होंने अपनी सहेली को फोन किया। सहेली की मां दोनों लड़कियों को घर ले आई।
विज्ञापन
दोनों लड़कियां वहां दो दिन रुकीं। जब सहेली के पिता को उनके आश्रम से भागकर आने का पता चला तो उन्होंने दोनों को वापस जाने के लिए कहा। अभी वह बाईपास पर वाहन का इंतजार कर ही रहीं थी कि जालंधर पुलिस वहां पहुंच गई और उन्हें पकड़ लिया।