फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with six year old girl in Panipat of Haryana

छह साल की बच्ची के साथ हैवानियत, हालत देख रोने लगीं नर्स, बोलीं- ऐसे दरिंदे को फांसी हो

Tue, 28 May 2019 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Misdeed with six year old girl in Panipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

पानीपत के थाना मॉडल टाउन क्षेत्र की एक फैक्ट्री से ठंडा पानी लेने गई छह साल की मासूम बच्ची के साथ वहीं काम करने वाले श्रमिक ने छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची की आवाज को रोकने के लिए आरोपी ने उसके मुंह को दबा दिया। वारदात के बाद आरोपी उसे दर्द से तड़पता व खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


खून से सनी बिलखती मासूम बच्ची किसी तरह से छत से नीचे आई। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर फैक्ट्री के अन्य मजदूर और उसकी मां मौके पर पहुंची। पूछने पर मासूम ने दरिंदगी के बारे में मां को बताया। इसके बाद फैक्ट्री मालिक ने हाजिरी रजिस्टर में चेक कर आरोपी के वहां न होने पर उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उसे उसके कमरे से ढूंढ़ निकाला व सूचना देकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


बच्ची को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार व उसका मेडिकल करने के बाद डॉक्टरों ने उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डराकर बच्ची को छत पर ले गया था आरोपी

वारदात रविवार शाम साढ़े सात बजे की है। मासूम बच्ची की मां ने खाना बनाया। जिस पर बच्ची ने कहा कि वो ठंठे पानी के साथ खाना खाएगी और घर से महज 20 मीटर दूर स्थित एक फैक्ट्री के वॉटर कूलर से पानी भरने के लिए अपनी पांच साल की सहेली के साथ चली गई।

जब दोनों वॉटर कूलर के पास पहुंचे तो उसी दौरान फैक्ट्री के भीतर से एक श्रमिक बाहर आया। उसने कहा कि ये पानी भरने की जगह है, चल भाग यहां से। इसी दौरान जब सहेली के साथ पीड़ित बच्ची भी वहां से जाने लगी तो आरोपी ने उसको डांटते धमकाते हुए फैक्ट्री की छत पर ले गया। जहां उसने मासूम के गाल पर कई थप्पड़ मारे और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

आरोपी के सामने आने पर रोती हुई बच्ची बोली- इस अंकल ने किया है गलत काम
मासूम बच्ची की मां ने बताया कि वे मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। वो पानीपत में पिछले 10 माह से रह रही है। महिला का पति एक फैक्ट्री में श्रमिक है। वारदात के बाद बच्ची को खून से सना हुआ रोते देख लगा कि उसको चोट लगी है। मासूम काफी डरी हुई थी। काफी देर तक पूछने पर उसने बताया कि उसके साथ एक अंकल ने ऊपर छत पर गलत काम किया और उसकी पिटाई कर के भाग गए। 

फैक्ट्री मालिक ने आरोपी श्रमिक सोनू (30) मूल निवासी मुज्जफरनगर यूपी व हाल निवासी काबड़ी रोड को उसके कमरे से काबू किया व उसे फैक्ट्री में लेकर आए। जहां बच्ची उसे देखते ही एक दम डर गई और जोर-जोर से रोने लगी। काफी देर बाद बच्ची ने हिम्मत जुटाई और बोली, इस अंकल ने ही किया है गलत काम। इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। हालांकि, पुलिस आरोपी को फरार बताते हुए उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

बच्ची की हालत देख अस्पताल की नर्स रोने लगी, बोली: ऐसे दरिंदों को हो फांसी
जब बच्ची खून से लथपथ हालत में सामान्य अस्पताल पहुंची तो वहां मौजूद अस्पताल की डॉक्टर व नर्स ने परिजनों से पूछा कि बच्ची को क्या हुआ। परिजनों ने उन्हें वारदात के बारे में बताया। डॉक्टर व नर्स ने बच्ची से बात करनी चाही तो वह खूब रोने लगी। बच्ची को रोता देख, वहां खड़ी सभी तीन नर्स भी रोने लगीं। रोते हुए नर्स बोली-ऐसे दरिंदों के लिए तो सिर्फ फांसी ही होनी चाहिए। परिजनों के साथ आए पड़ोसी भी अस्पताल परिसर में ही रोने लगे।

पुलिस ने सील की फैक्ट्री
वारदात स्थल का सोमवार को थाना प्रभारी, एफएसएल अधिकारी व महिला थाना डीएसपी ने मुआयना किया। वहां से फारेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा किए। वारदात की जगह पर मौजूद फारेंसिक सबूतों से छेड़छाड़ न हो, इसके लिए फैक्ट्री को सील कर दिया गया। 

बोले अधिकारी 
बच्ची व उसकी मां के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का खानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।  - हरविंद्र सिंह, थाना मॉडल टाउन प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed