फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with minor student and four year old girl in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में हैवानियत की दो वारदातें: चार साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म, नाबालिग छात्रा के साथ हुई दरिंदगी

Sun, 30 May 2021 07:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 30 May 2021 07:46 PM IST
सार

लुधियाना में 13 साल के किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्ची का मेडिकल कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वहीं एक अन्य वारदात में छात्र ने एक नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत की है। इस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Misdeed with minor student and four year old girl in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में चार वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोसी नाबालिग ने फल खाने के दौरान साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। वारदात का पता उस समय चला जब बच्ची की मां उसे ढूंढते छत पर पहुंची तो आरोपी दुष्कर्म कर रहा था। उसने आरोपी को काबू कर पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


सूचना के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाबालिग बच्ची की शिकायत पर नाबालिग आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्ची के स्वैब जांच को भेजा गया है। 
विज्ञापन


महिला की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वह लोग किराए के मकान में रहते हैं। उनके सामने वाले कमरे में जानकार परिवार रहता है। शनिवार दोपहर उसका पति बाजार से फल खरीद कर लाया था। वह लोग एक साथ बैठकर फल खा रहे थे। महिला के मुताबिक इसी दौरान उसकी चार वर्षीय बेटी सीढ़ियों पर बैठकर खेल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बेटी को आवाज देकर अंदर आकर फल खाने के लिए कहा। मगर काफी आवाज लगाने पर बच्ची का कोई जवाब नहीं आया तो उसे देखने महिला सीढ़ियों की तरफ गई। वहां बच्ची को न पाकर वह छत पर चली गई।

महिला के मुताबिक उसने देखा कि उनके जानकार परिवार का 13 वर्षीय लड़का उसकी चार वर्षीय बेटी से गलत काम कर रहा था। उसकी बेटी जोर-जोर से रो रही थी। महिला किसी तरह बच्ची को छुड़ाकर नीचे लाई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने कहा कि बच्ची का सरकारी अस्पताल से मेडिकल करवाया जा रहा है। 

नाबालिग छात्रा से सीनियर छात्र ने किया दुष्कर्म
थाना जोधा के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा का उसी स्कूल के सीनियर छात्र ने खेल स्टेडियम की छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। चंगुल से छूट कर भागी पीड़िता को आरोपी ने रास्ते मे घेरकर पीटा। पीड़िता जब बेहोश हो गई तो आरोपी उसे पुली के पास फेंककर फरार हो गया। 

थाना जोधा में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार हो गया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 29 मई शनिवार को आधी रात के बाद लाइट चले जाने के कारण कुछ अन्य लोगों के साथ वह घर के बाहर गली में टहल रही थी। 

आरोपी उसके साथ सैर करने लगा और बातों मे लगाकर घर से काफी दूर ले गया। जब उसने वापस घर की तरफ चलने को कहा तो उसने जबरदस्ती खींच कर खेल स्टेडियम की छत पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह मुश्किल से उसके चंगुल से निकलकर भागी और सड़क की तरफ आई तो आरोपी सड़क किनारे छिपकर खड़ा था, उसने उसे वहां पीटा और बेहोश होने पर पुली के पास फेंककर फरार हो गया। ढूंढ़ते हुए परिजन पुली के पास पहुंचे और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जांच अधिकारी थानेदार हाकम सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed