फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with Minor Girl in Jalandhar of Punjab

हैवानियत: बेटी को अचानक आने लगी उल्टी, डॉक्टर ने जांचा तो उड़े होश, सामने आया ट्यूशन टीचर का काला राज

Fri, 04 Aug 2023 01:15 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Aug 2023 01:15 AM IST
सार

थाना रामामंडी में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट की धारा-6 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी शादीशुदा है लेकिन उसका परिवार यूपी में है।

विज्ञापन
Misdeed with Minor Girl in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के जालंधर में एक ट्यूशन शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया। छात्रा गर्भवती हुई तो उसके परिवार वालों को इस घिनौनी हरकत के बारे में पता चला। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने केस दर्ज कर 40 साल के ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार किया है। पीड़िता करीब तीन महीने की गर्भवती है। दरअसल, आरोपी रेल विभाग में गेटमैन है और बीएससी पास है।

विज्ञापन


पुलिस जांच में यह बात आई है कि आरोपी घर में करीब 17 साल की छात्रा को पढ़ता था। छात्रा की फैमिली आरोपी की परिचित थी। लड़की के परिवार वालों ने विश्वास कर उसके पास छात्रा को पढ़ने भेजा था। आरोपी मूलरूप से यूपी का है लेकिन नौकरी जालंधर में होने के कारण वह अकेले रेलवे क्वार्टर में रहता था।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले छात्रा की तबीयत खराब हो गई, उसे उल्टी आने लगी तो महिला चिकित्सक से चेकअप करवाया गया तो पता चला कि छात्रा गर्भवती हो चुकी है। पीड़िता ने परिवार को बताया कि ट्यूशन पढ़ाने वाले अंकल ने उसके साथ डरा-धमकाकर गलत काम किया है। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार लिया है। थाना रामामंडी में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट की धारा-6 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी शादीशुदा है लेकिन उसका परिवार यूपी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed