{"_id":"64dfc892c53d174ba60c9033","slug":"misdeed-with-married-woman-in-patiala-of-punjab-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: अश्लील वीडियो बना विवाहिता से छह साल तक दुष्कर्म, संबंध बनाने से मना किया तो पति को भेज दी क्लिप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हैवानियत: अश्लील वीडियो बना विवाहिता से छह साल तक दुष्कर्म, संबंध बनाने से मना किया तो पति को भेज दी क्लिप
Sat, 19 Aug 2023 01:11 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:11 AM IST
सार
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना घग्गा पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवाहिता की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करके छह साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना पंजाब के पटियाला जिले की है। थाना घग्गा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को नामजद कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी की पहचान दविंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है कि 2017 में आरोपी घर आया था। इसी दौरान उसने चुपके से अश्लील वीडियो बना ली। बाद में इस वीडियो के आधार पर आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी इस वीडियो को डिलीट करने का वादा कर 2017 से अप्रैल 2023 तक दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
बाद में जब महिला ने आरोपी के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया तो उसने धमकी देनी शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी ने अश्लील वीडियो विवाहिता के पति को भेज दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना घग्गा पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन