{"_id":"62973ed2e7bcea29a427da4c","slug":"misdeed-with-married-woman-in-fatehabad-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: विवाहिता के साथ बुआ सास के बेटे ने किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींच पति की FB ID से किया वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: विवाहिता के साथ बुआ सास के बेटे ने किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींच पति की FB ID से किया वायरल
Wed, 01 Jun 2022 04:00 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 01 Jun 2022 04:00 PM IST
सार
आरोपी शारीरिक संबंध न बनाने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। फिलहाल महिला थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद की एक कालोनी में विवाहिता के साथ उसके बुआ सास के बेटे द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसने दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो उसके पति की फेसबुक आईडी से वायरल कर दी। मामले में अब शिकायत महिला थाना में दी गई है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने के आरोप में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में फतेहाबाद के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। बुआ सास के बेटे का ससुराल में आना जाना था और रिश्तेदारी होने के कारण बोलचाल हो गई। आरोप है कि वर्ष 2019 में बुआ सास के बेटे ने ससुराल में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो खींच ली।
विज्ञापन
आरोपी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। आरोप है कि उसने पीड़िता के पति की फेसबुक आईडी से फोटो वायरल कर दी। आरोप है कि इसके बाद फेसबुक ने संबंधित फोटो डिलीट कर दी। इसके बाद उसने आरोपी को फोटो वायरल करने से रोका। आरोपी शारीरिक संबंध न बनाने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। फिलहाल महिला थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन