{"_id":"5f9abc768ebc3e9ba43c0b03","slug":"misdeed-with-four-year-old-girl-in-barnala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली, वकील बोले- आरोपी का केस कोई नहीं लड़ेगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली, वकील बोले- आरोपी का केस कोई नहीं लड़ेगा
Thu, 29 Oct 2020 06:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Oct 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के बरनाला जिले के एक गांव में युवक ने चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी खून से लथपथ बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। डीएसपी लक्खबीर सिंह टिवाना ने बताया कि थाना धनौला की पुलिस ने पीड़ित बच्ची के माता-पिता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गांव वासियों में रोष है। वहीं आस-पास के गांव भी रोष में आ गए हैं। लोगों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार न किया गया तो थाने का घेराव किया जाएगा। एसएसपी संदीप गोयल ने कहा कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।
विज्ञापन
बरनाला का कोई वकील नहीं लड़ेगा आरोपी का केस
चार वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी 14 साल के किशोर का केस बरनाला का कोई भी वकील नहीं लड़ेगा। जिला बार एसोसिएशन बरनाला के प्रधान एडवोकेट गुरविंदर सिंह गिंदी ने सिविल अस्पताल में इलाज करवा रही पीड़िता से मिलने के बाद यह एलान किया। उन्होंने कहा कि वह खुद बिना फीस पीड़िता का केस लड़ेंगे।
विज्ञापन
साथ ही शिअद डेमोक्रेटिक के प्रधान राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा से मिलकर पीड़िता को आर्थिक सहायता भी दिलवाएंगे। इस दौरान बार एसोसिएशन के सदस्य व शिअद डेमोक्रेटिक के पंजाब प्रदेश व्यापार विग के प्रधान मनु जिंदल भी मौजूद रहे। वहीं पूर्व कांग्रेस विधायक केवल ढिल्लों गुरुवार को बच्ची के घर पहुंचे और परिजनों को भरोसा दिलाया कि वह आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास करेंगे।
ढिल्लों ने सिविल अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हालचाल जाना। उनके साथ नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मक्खन शर्मा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार, महिला विंग की जिला प्रधान सुखजीत कौर सुखी, बरनाला क्लब बरनाला के सचिव एडवोकेट राजीव कुमार लूबी, हरविंदर चहल, सुरेश कुमार डिंपल, मुनीष काका और सतीश कुमार मौजूद रहे।