{"_id":"65a919e2da665028c105cdc4","slug":"misdeed-with-a-girl-in-firozpur-of-punjab-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी पर दुष्कर्म का आरोप: युवती बोली- होटल ले गया, पानी में नशीला पदार्थ पिलाया, बेहोश होने पर हैवानियत की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फौजी पर दुष्कर्म का आरोप: युवती बोली- होटल ले गया, पानी में नशीला पदार्थ पिलाया, बेहोश होने पर हैवानियत की
Thu, 18 Jan 2024 06:03 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 18 Jan 2024 06:03 PM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक फौजी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर लिया है। आरोपी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवती को फौजी होटल ले गया। वहां पर पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर युवती के साथ दुष्कर्म किया। मामला पंजाब के फिरोजपुर जिले का है। थाना सिटी पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी फौजी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
24 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपने रिश्तेदार के पास पिछले कई साल से रह रही थी। अपनी पढ़ाई भी यहीं पूरी की। इसी गांव में उसकी आरोपी फौजी से दोस्ती हो गई। आरोपी फौज में नौकरी करता है। पीड़िता ने बताया कि वह फिरोजपुर स्थित एक कॉलेज में अपनी बीए की डिग्री लेने आई थी। इसी दौरान आरोपी का फोन आया। उसने कहा कि वह छुट्टी पर घर पर आया है। उससे मिलना चाहता है।
विज्ञापन
आरोपी फौजी बाइक से पीड़िता के पास पहुंचा। पीड़िता को बाइक पर बैठाकर फिरोजपुर शहर स्थित एक होटल ले गया। वहां उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पानी पिला दिया। पानी पीते ही वह बेहोश हो गई। आरोपी ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना सिटी पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी फौजी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन