फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   misdeed with 7 years child by class 10th student

10वीं के छात्र ने किया 7 साल के बच्चे से कुकर्म

Thu, 10 Sep 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 10 Sep 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
misdeed with 7 years child by class 10th student

बच्चे को टॉफी दिलाने का झांसा देकर दसवीं कक्षा के छात्र ने सात साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। मामला पंजाब के लुधियाना का है।

विज्ञापन


आरोपी ने बच्चे को धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। चार दिन बाद जब दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ तो बच्चे ने अपने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने छात्र के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज कर बुधवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।


थाना डिवीजन पांच में तैनात जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह ने कहा कि बच्चा एक निजी स्कूल में पढ़ता है, जबकि आरोपी दसवीं कक्षा का छात्र है।

चार दिन पहले बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां आया और उसने बच्चे को टॉफी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ जिम ले गया और वहां पर उसके साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed