{"_id":"6190e81c602cf1301f383d23","slug":"misdeed-with-21-year-old-woman-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में हैवानियत: घर में अकेली थी 21 साल की बहू, ससुर ने दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुर में हैवानियत: घर में अकेली थी 21 साल की बहू, ससुर ने दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम
Sun, 14 Nov 2021 04:22 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 14 Nov 2021 04:22 PM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ससुर ने अपनी ही बहू के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर के थाना आरिफके के अंतर्गत एक गांव में घर पर अकेली बहू को देख ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया। उधर, थाना आरिफके पुलिस ने शनिवार को आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
पीड़िता (21) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पति कामकाज के संबंध में जम्मू गया है। वह ससुराल वालों के संग रहती है। सास और ननद किसी कामकाज के संबंध में फिरोजपुर शहर गईं थीं। शुक्रवार रात घर पर अपने कमरे में सो रही थी। रात के समय लगभग साढ़े 10 बजे ससुर उसके कमरे में आ गया और उसके संग दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आपबीती अपनी सास व मायके वालों को सुनाई। पीड़िता को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसका मेडिकल किया। मामले की तफ्तीश कर रहीं फिरोजपुर थाना सिटी की सब-इंस्पेक्टर रजनी बाला के मुताबिक पीड़िता के बयान पर आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन