फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed With 17 Year Old Girl In Yamunanagar Of Haryana

सगी बहन से दुष्कर्म कर रहा था नाबालिग भाई, पांच माह की गर्भवती निकली, बेटी ने मां-बाप को बताई हैवानियत की कहानी

Sat, 27 Feb 2021 12:12 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 27 Feb 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Misdeed With 17 Year Old Girl In Yamunanagar Of Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

हरियाणा के यमुनानगर जिले में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग भाई (16 साल) मानसिक रूप से बीमार सगी बहन (17 साल) से दुष्कर्म करता रहा। बहन की तबीयत खराब होने पर जब परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो पांच माह के गर्भ का पता चला। इसके बाद पूछताछ में सच्चाई उजागर हुई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी और परिजनों के बयान दर्ज किए। साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किशोरी के माता-पिता काम पर चले जाते थे। उनका बेटा और मानसिक रूप से बीमार बेटी घर पर रहते थे। शुक्रवार को माता पिता को किशोरी के पैरों में सूजन व आंखों में पीलापन दिखाई दिया। इस पर वे उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच की तो किशोरी पांच माह की गर्भवती निकली। यह सुनकर परिजन हैरान रह गए।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने बेटी से पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि जब वे काम पर चले जाते थे तो भाई उसके साथ गलत काम करता था। जब भी वह उसका विरोध जताती थी तो वह हर बार उसे धमकाकर चुप करा देता था। ऐसा कई माह से चल रहा था। थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर वे अस्पताल गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed