फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with 13 year old Minor girl in Yamunanagar of Haryana

Haryana: छह माह तक दो बच्चों के बाप ने 13 साल की लड़की से किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई, अब मौसेरी बहन को ले भागा

Thu, 27 Jul 2023 09:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Jul 2023 09:31 PM IST
सार

किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि अब आरोपी उसकी बहन की 17 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा करके कहीं ले गया है। आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।

विज्ञापन
Misdeed with 13 year old Minor girl in Yamunanagar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो बच्चों के पिता ने 13 साल की लड़की से छह माह तक दुष्कर्म किया। किशोरी जब गर्भवती हुई तो इसका खुलासा हुआ। अब आरोपी युवक लड़की की मौसेरी बहन को शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया। किशोरी की मां की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई अजय कुमार का कहना है कि मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


शहर की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी कर दी है। छोटी बेटी 13 साल की है। सुबह आठ बजे वो और उसके दोनों बेटे मजदूरी करने चले जाते और शाम को पांच बजे आते हैं। घर पर उसकी 13 साल की बेटी अकेली रहती है। मंगलवार को उसकी बेटी ने अपने पेट में दर्द होने की बात कही। 
विज्ञापन


वह बेटी को डॉक्टर के पास लेकर गई, जहां उसे गर्भवती बताया। उसे विश्वास नहीं हुआ और बेटी का अल्ट्रासाउंड कराया। इसकी रिपोर्ट में उसकी बेटी 19 सप्ताह की गर्भवती निकली। जब बेटी से पूछा तो उसने बताया कि उसकी मौसी की लड़की का दोस्त छह माह से बहला फुसलाकर दुष्कर्म करता रहा। महिला ने बताया कि अब आरोपी उसकी बहन की 17 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा करके कहीं ले गया है। आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed