{"_id":"644bc6c667c6332c90081007","slug":"misdeed-victim-15-year-old-girl-gives-birth-to-a-child-in-patiala-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: 15 साल की लड़की को हुआ दर्द तो अस्पताल पहुंचे परिजन, बच्चे को दिया जन्म तो सामने आया बड़ा सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: 15 साल की लड़की को हुआ दर्द तो अस्पताल पहुंचे परिजन, बच्चे को दिया जन्म तो सामने आया बड़ा सच
Fri, 28 Apr 2023 06:46 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 Apr 2023 06:46 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक अस्पताल प्रशासन से सूचना मिली थी कि एक 15 साल की अविवाहित लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल पीड़िता ज्यादा कुछ बता नहीं रही है। पुलिस ने आरोपी दिनेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर में अकेली पाकर 15 साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। अब पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया है। मामला पंजाब के पटियाला जिले का है। यहां की थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि 15 साल की बच्ची अपने परिवार के साथ साल 2022 में पहले जिस जगह रहती थी, वहां आरोपी दिनेश भी रहता था। दिनेश अक्सर पीड़िता को घर के बाहर आते-जाते समय दोस्ती करने का दबाव डालता था। बाद में दोनों में दोस्ती हो गई और फिर आरोपी उक्त नाबालिग को शादी करने का झांसा देने लगा।
विज्ञापन
19 अगस्त 2022 को जब नाबालिगा अपने घर में अकेली थी तो आरोपी ने उसके घर में दाखिल होकर दुष्कर्म किया। बाद में नाबालिग अपने परिवार के साथ किसी और जगह शिफ्ट हो गई। 27 अप्रैल को नाबालिग को ज्यादा दर्द होने के कारण उसे पटियाला के सरकारी माता कौशल्या अस्पताल लाया गया। जहां उसने एक लड़की को जन्म दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अस्पताल प्रशासन से सूचना मिली थी कि एक 15 साल की अविवाहित लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल पीड़िता ज्यादा कुछ बता नहीं रही है। पुलिस ने आरोपी दिनेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।