फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Miscreants shot the BJP leader's son in Haryana's Narnaul

भाजपा नेता से मांगी 50 लाख की रंगदारी, बेटे को पर्ची थमा गोली मारी, लिखा- इंतजाम कर वरना...

Fri, 28 Aug 2020 10:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Aug 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Miscreants shot the BJP leader's son in Haryana's Narnaul
Haryana - फोटो : अमर उजाला

बीजेपी नेता व सरस्वती स्कूल के संचालक से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े 8 बजे बदमाशों ने उसके बेटे को पर्ची दी और जाते समय उसके बाएं पैर में गोली मार फरार हो गए। बेटे को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार नांगल चौधरी स्थित सरस्वती स्कूल के संचालक व भाजपा के वरिष्ठ नेता दयाराम यादव सेक्टर एक में परिवार के साथ रहते है।

शुक्रवार रात करीब साढे आठ बजे एक बाइक पर दो युवक पहुंचे और दरवाजे की घंटी बजाई। अंदर से उनका बेटा अमित बाहर आया। इसके बाद बदमाशों ने उसे एक पर्ची थमाई। उसके बाद बाएं पैर में गोली मारकर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर आए और शोर मचाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

देखें वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बेटे को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां डॉक्टरों ने अमित कुमार का उपचार शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही सीएमओ अशोक कुमार, डिप्टी सीएमओ राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। डॉ. राजेश कुमार ने बताया की गोली बाएं पैर में लगी है। 

गोली लगने के बाद आर-पार निकल गई है। हड्डी को नुकसान नहीं हुआ है। दूसरी ओर मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पर्ची में लिखा है कि अगर तू शांति के साथ परिवार के साथ रहना चाहता है तो 50 लाख रुपये का इंतजाम कर लें वरना बेमौत मारा जाएगा। शेरों का काम शेर ही कर सकता है।

मुकेश ठेकेदार व रवि गुप्ता किसी गादड बिल्लों का नहीं है, समय का इंतजार कर सब पता चल जाएगा कि ये किस गैंग का काम हैं। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि भाजपा नेता के बेटे अमित को बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस कैमरे की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल, सीआइए व थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सभी नाकों को सील कर वाहनों की जांच की जा रही है। 

...फिर आया रंगदारी का मामला

गुरुवार को मोहल्ला नई सराय में रंगदारी का मामला आया था। इस मामले में भी बदमाश बाइक पर सवार होकर आये थे। घर के अंदर पर्ची फेंककर हवाई फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed