फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Miscreants broke windows of four vehicles in Jhajjar

Jhajjar News: हरिपुरा मोहल्ले में बदमाशों का आतंक, चार गाड़ियों के शीशे तोड़े, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 08 Nov 2022 12:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Nov 2022 12:50 PM IST
सार

लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्जकर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया और कहा कि भविष्य में इस तरह की कोई भी घटना ना हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
Miscreants broke windows of four vehicles in Jhajjar
झज्जर में बदमाशों ने तोड़े कार के शीशे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झज्जर के हरिपुरा मोहल्ले में सोमवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने चार गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। मंगलवार की सुबह जब लोग उठे तो उन्होंने देखा कि उनकी गाड़ियों के शीशे टूटे थे। लोगों ने बताया कि रात को लाइट न होने की वजह से पूरी गली में अंधेरा था। इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़े।

विज्ञापन


हालांकि कई लोगों ने बताया कि रात में शीशा टूटने की आवाज आई तो वह बाहर निकले। मगर अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश भागने में कामयाब हो गए। गाड़ी मालिकों ने बताया कि रात करीब 12:24 बजे का यह मामला है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है लेकिन स्ट्रीट लाइट न होने की वजह से कुछ भी साफ नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों को आशंका है कि नशेबाज इस घटना के पीछे हो सकते हैं। वह रात में सड़कों पर घूमते रहते हैं। वहीं एक दुकानदार ने कहा कि बदमाशों को पता था इस गली की स्ट्रीट लाइट खराब है। तभी इसका फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया है। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्जकर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया और कहा कि भविष्य में इस तरह की कोई भी घटना ना हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed