{"_id":"5c45d1ebbdec222c572328c8","slug":"miscreant-loot-11-lakh-from-petrol-pump-staff-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के बठिंडा में पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 11 लाख की लूट, वारदात को ऐेसे दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब के बठिंडा में पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 11 लाख की लूट, वारदात को ऐेसे दिया अंजाम
Mon, 21 Jan 2019 08:59 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 21 Jan 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने दिनदहाड़े 11 लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बरनाला की तरफ भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने पंप के कर्मचारी संजीव सेठी से घटना की जानकारी ली। थाना रामपुरा सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप कर्मी संजीव सेठी ने बताया कि वह सोमवार को रोजाना की तरह पंप से ग्यारह लाख रुपये नजदीकी बैंक में जमा करवाने के लिए साइकिल पर जा रहा था। पंप से करीब दौ सौ मीटर की दूरी पर पहुंचा तो पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो युवक उसका रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। उसने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसने पंप मालिकों व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
डीएसपी इंवेस्टीगेशन जसवीर सिंह का कहना था कि पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मी के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सिटी रामपुरा में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने दावा किया कि पुलिस जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन