पंजाबः ऑटो में नशीला स्प्रे कर युवती से गैंगरेप, दो साथियों समेत चालक भी वारदात में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो चालक ने दो युवकों के साथ मिलकर गैंगरेप की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने नशीला स्प्रे से युवती को बेहोश कर अगवा किया और बाद में उसके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता के साथ लूटपाट भी की। घटना पंजाब के लुधियाना की है। लुधियाना बस स्टैंड से जालंधर बाईपास चौक जा रही युवती को ऑटो चालक ने दो लोगों की मदद से अगवा किया। इसके बाद स्प्रे से बेहोश कर बाजड़ा गांव ले गए।
जहां तीनों युवकों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद आरोपियों ने युवती के पर्स से 10 हजार कैश, एक मोबाइल और सोने के टॉप्स छीन लिए और उसे पुलिस के पास न जाने की धमकी देकर ऑटो संग फरार हो गए। युवती ने आरोपियों के ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया और इसकी शिकायत थाना मेहरबान पुलिस को दी।
रुपये और मोबाइल भी छीने
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ऑटो चला रहे गुरदत्त सिंह और उसके साथी शमशेर सिंह व बॉबी के खिलाफ गैंगरेप, चोरी और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह शादियों और स्टेज प्रोग्राम में डांस करती है। 1 अक्तूबर की रात करीब 8 बजे बस स्टैंड से जालंधर बाईपास चौक के लिए ऑटो लिया।
ऑटो में पीछे दो युवक बैठे थे, जबकि एक युवक ऑटो चला रहा था। तीनों एक-दूसरे को नाम से बुला रहे थे। ऑटो चालक का नाम गुरदत्त सिंह है। जबकि पीछे बैठे युवक शमशेर सिंह और बॉबी था। ऑटो चलने के बाद पीछे बैठे युवक ने उसके मुंह के पास कुछ स्प्रे किया। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह एक सुनसान इलाके में थी। जहां आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
पीड़िता का कहना है कि दुराचार के बाद उसके पर्स में पड़े 10 हजार रुपये, मोबाइल और सोने के टॉप्स भी आरोपियों ने छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे धमकाया कि अगर उसने पुलिस के पास जाकर शिकायत दी तो वह उसे जान से मार देंगे।
आरोपी मौके पर छोड़ हुए फरार
पीड़ित युवती का कहना है कि आरोपी उसे घायल हालत में छोड़कर फरार हो गए थे। किसी तरह पैदल मेन रोड पर पहुंची। जहां उसे पता चला कि वह मेहरबान इलाके में है। घर पहुंचने पर उसकी तबीयत खराब हो गई। इसलिए उसने दो दिन बाद पुलिस को शिकायत दी। थाना मेहरबान के एसएचओ दविंदर शर्मा ने बताया कि गुरुवार को एक आरोपी गुरदत्त सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जो मेहरबान की मॉडल कॉलोनी का ही रहने वाला है। इसके अलावा दोनों आरोपी शमशेर सिंह और बॉबी कैलाश नगर के रहने वाले हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।