फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   misbehaved with cops in Chandigarh

खाकी का खौफ खत्म, कहीं वर्दी फाड़ी तो कहीं लेडी कांस्टेबल से छेड़छाड़

Fri, 19 May 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 May 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
misbehaved with cops in Chandigarh
गाड़ियों की तलाशी करती पुलिस - फोटो : file photo
पीजीआई के मेन गेट पर बुधवार शाम को उस समय हंगामा हो गया, जब बिना हेलमेट अंदर जा रहे युवक को पुलिस ने रोककर दस्तावेज मांगे। इस पर युवक बहस पर उतारू हो गया और बात इतनी बढ़ गई कि उसने मौके पर तैनात हेड कांस्टेबल को धक्का मारकर गिरा दिया और वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पीजीआई कैंपस निवासी बाइक सवार युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक की पहचान पीजीआई कैंपस, टाइप-13 निवासी अजय (21) कुमार के रूप में हुई है। वह 12वीं पास है। आरोपी की मां पीजीआई में अटेंडेंट की जॉब करती है।
विज्ञापन


तीन पुलिसकर्मी तैनात थे: शिकायतकर्ता ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को पीजीआई मेन गेट पर उनके साथ तीन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी थी। इसी दौरान बाइक सवार बिना हेलमेट तेजी से बाहर निकला। एक चक्कर लगाकर दोबारा से जब वह गेट से अंदर जाने लगा तो इसी दौरान बाइक सवार को तैनात पुलिसकर्मी ने रोक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार से दस्तावेज मांगने पर वह पीजीआई में रहने का धौंस दिखाने लगा। इसके बाद वह गुस्से में पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। इसी बीच बीच-बचाव में इंचार्ज हेड कांस्टेबल अशोक कुमार आए। युवक ने उनका बैच छीनकर धक्का मारकर सड़क पर गिरा दिया। इसी बीच मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसको काबू करके पीसीआर को सूचना दी।

पिट रही पुलिस: एक हफ्ते में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से मारपीट की यह दूसरी घटना है। इससे पहले सेक्टर-43 जिला अदालत के सामने वाले रोड पर 2 लड़कियों ने नशे की हालत में पुलिसकर्मियों में मारपीट और गाली गलौज किया था।

महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़

misbehaved with cops in Chandigarh
महिला कॉंस्टेबल से छेड़छाड़
ट्रिब्यून चौक पर वीरवार को पीसीआर में तैनात महिला कांस्टेबल से 47 वर्षीय व्यक्ति ने छेड़खानी कर दी। पीड़ित कांस्टेबल की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को ड्यूटी में बाधा डालना, छेड़छाड़ करने के आरोप में जेल भेज दिया। सेक्टर-31 थाना प्रभारी जसविंदर कौर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुडैल निवासी विनोद के रूप में हुई। 

थाना प्रभारी ने बताया कि पीसीआर की गाड़ी ट्रिब्यून चौक पर खड़ी थी। इस दौरान पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी ने देखा कि एक व्यक्ति बैग लेकर काफी देर से संदिग्ध हरकतें कर रहा है। पूछताछ करने पर वह पुलिसकर्मियों से उलझ गया। इसी दौरान आरोपी ने महिला कांस्टेबल का हाथ पकड़कर अपनी ओर खींच लिया। पीसीआर कर्मियों ने आरोपी विनोद को काबू कर मामले की सूचना सेक्टर-31 थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 31 थाना प्रभारी जसविंदर कौर पुलिस टीम के साथ पहुंची और को काबू कर मेडिकल करवाया। जिसके बाद आरोपी विनोद को काबू कर थाने लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed