{"_id":"5804d45b4f1c1b716b702ac7","slug":"minor-raped-in-the-car-in-ludhiana-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा भेजने का झांसा देकर नाबालिग को फांसा और फिर किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनाडा भेजने का झांसा देकर नाबालिग को फांसा और फिर किया दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 18 Oct 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से गाड़ी में दुराचार
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में घरेलू काम के लिए भिजवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने संगरूर की नाबालिग के साथ दुराचार किया। नाबालिग की बुआ ने उसे पासपोर्ट बनवाने के लिए घर से बुला लिया और गाड़ी में बिठा लिया। बुआ कोल्ड ड्रिंक लेने गई तो आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। उसके बाद आरोपी ने उसे धमकियां देकर भेज दिया।
पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने जांच के बाद गांव सियाड़ के लखवीर सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित के अनुसार लखवीर सिंह ने उसकी बुआ से कहा कि उसे कनाडा में घरेलू काम के लिए लड़की की जरूरत है। बुआ उसके पास आई और उसे यह कह कर ले गई कि लुधियाना में उसका पासपोर्ट बनवाना है। वह उसे लखबीर सिंह की गाड़ी में ले गई। लखबीर ने जमालपुर इलाके में एक बंद घर के सामने कार लगा दी। इसी दौरान आरोपी ने उसकी बुआ को कोल्ड ड्रिंक लेने भेज दिया।
इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और उसे धमकियां दी। परिजनों ने संगरूर पुलिस को शिकायत की तो उन्होंने उन्हें लुधियाना के थाना जमालपुर में भेज दिया, जहां पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। थाना जमालपुर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।