फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor girl raped by three boy friends of mother at rohtak of haryana

मां ने तीन आदमियों को सौंप दी बेटी और देखती रही तमाशा, कसूर सिर्फ इतना था

Mon, 10 Apr 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 10 Apr 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
minor girl raped by three boy friends of mother at rohtak of haryana
rape
जिस मां ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया उसी मां ने बेटी को तीन आदमियों को सौंप दिया और फिर तमाशा देखती रही। उसका कसूर जानना चाहेंगे क्या था। घटना हरियाणा के रोहतक की है। सांपला थानाक्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक कलियुगी मां ने अपनी ही बेटी के साथ तीन आरोपियों से दुष्कर्म करवाया।
विज्ञापन


बेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी मां को आरोपी युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत देख लिया था। अपने इस कृत्य को छिपाने के लिए मां ने ही बेटी को आरोपियों के हवाले कर दिया। इस संबंध में महिला थाने में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मां सहित चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह गांव के स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा चलता है। उसके घर रामभगत, दिनेश और कमल का काफी समय से आना-जाना था। तीनों कई घंटों तक घर में रहते थे। मार्च 2016 में जब वह स्कूल से घर आई तो उसकी मां तीनों आरोपियों के साथ आपत्तिजनक हालत में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता को देखने के बाद तीनों आरोपी मौके से चले गए। इस पर पीड़िता ने मां के सामने विरोध जताया। इस पर मां बेटी के बीच काफी देर तक बहस भी हुई, लेकिन इसके बाद ही हालात नहीं सुधरे।

अपना राज छिपाने को आरोपियों को सौंपी बेटी

आरोपियों का लगातार घर पर आना-जाना जारी रहा। इस बात को लेकर एक दिन मां बेटी के बीच विवाद ज्यादा बढ़ गया। बेटी ने सारी कहानी परिजनों का बताने की धमकी दे डाली। इस पर महिला ने कुछ दिनों के लिए तीनों को घर पर बुलाना बंद कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि 23 मार्च 2016 को उसकी मां ने अपने तीनों आरोपियों को घर बुला लिया। उस समय मां बेटी के अलावा घर में कोई नहीं था। आरोप है कि मां की शह पर ही तीनों आरोपियों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मां ने तीनों आरोपियों का साथ इसलिए दिया ताकि पीड़िता किसी को यह राज न बता सके।

ब्लैकमेल कर एक साल बनाया शिकार
पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस पूरे मामले में पीड़िता की मां ने भी आरोपियों का साथ दिया। आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी शुरू कर दी।

जान से मारने और गांव में बदनामी करने की धमकी देकर आरोपियों ने एक साल तक पीड़िता को हवस का शिकार बनाया। लड़की की मां ने एक बार भी आरोपियों की करतूत का विरोध नहीं किया।

दो माह से घर नहीं आई आरोपी मां

महिला जांच अधिकारी एएसआई बिमला ने बताया कि महिला की गतिविधियों से तंग आकर परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया था। वह करीब दो महीने से घर नहीं आई है। बार-बार जान से मारने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता को चुप कर देते थे।

जैसे-तैसे करके वह पुलिस के पास पहुंची। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी मां सहित आरोपी रामभगत, दिनेश और कमल के खिलाफ पोक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

पीड़िता की शिकायत पर मां सहित चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता की मां ने पूरे प्रकरण में आरोपियों का साथ दिया है।
- इंस्पेक्टर गरिमा, प्रभारी महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed