फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor girl murdered after raped in gurdaspur of punjab

कठुआ और सूरत जैसा एक और केस, पंजाब में नाबालिग की दुराचार के बाद हत्या

Wed, 18 Apr 2018 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Wed, 18 Apr 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
minor girl murdered after raped in gurdaspur of punjab
rape
कठुआ और सूरत जैसा एक और केस सामने आया है। अब पंजाब में नाबालिग लड़की की दुराचार के बाद हत्या कर दी गई है। गुरदासपुर में थाना कलानौर अधीन पड़ते गांव मानेपुर में बुधवार को एक नाबालिग लड़की का शव मिला।
विज्ञापन


आशंका है कि दुराचार के बाद हत्या की गई है। मामले की सूचना मिलने पर कलानौर पुलिस के प्रभारी निर्मल सिंह तथा एसएसपी गुरदासपुर मौके पर पहुंचे। एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि शव देखकर लगता है कि उससे दुराचार हुआ है और चुनरी से गला दबा कर हत्या की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के बाद दुराचार का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। मृतका के भाई के बयान के आधार पर धारा 302, 376 तथा 506 अधीन केस दर्ज कर जांच शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मंगलवार दोपहर से लापता थी

minor girl murdered after raped in gurdaspur of punjab
rape
एसएसपी ने बताया कि मृतका 14-15 वर्षीय लड़की है तथा इसकी मां कुछ साल कहीं चली गई थी। पिता कंबाइन पर काम करते हैं। लड़की के भाई ने बताया है कि उसकी बहन मंगलवार को दोपहर लगभग 3 बजे घर से गई थी और वापस नहीं आई। वह रातभर उसे तलाशते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

बुधवार को सुबह थाना कलानौर की पुलिस को परिजनों ने लड़की के लापता होने की जानकारी दी थी। सुबह लगभग 11 बजे मृतका का शव गांव के पुराने पंचायत घर में पड़ा मिला। यह पंचायत घर खंडहर बन चुका है और यहां लोगों का आना-जाना नहीं होता है। एसएसपी ने बताया कि लड़की के शरीर पर सिर्फ शर्ट है। दुराचार की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed