{"_id":"588ec0f0b2a1f264ba449b41a0288d23","slug":"minor-girl-missing-from-nayaganw","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा के घर आई नाबालिग किशोरी लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा के घर आई नाबालिग किशोरी लापता
अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 21 Dec 2013 09:26 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर से अपने मामा के घर नयागांव आई एक नाबालिग किशोरी लापता हो गई।
विज्ञापन
अपने तौर पर काफी तलाश करने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना नयागांव पुलिस ने जनता कॉलोनी निवासी की शिकायत पर परचा दर्ज कर लिया है।
उसने पुलिस को बताया कि उसकी पंद्रह वर्षीय भांजी बिजनौर से 19 नवंबर-13 को यहां आई थी। एक दिसंबर को वह बिना कुछ बताए घर से चली गई।
इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने आशंका जताई कि कोई व्यक्ति उनकी भांजी को बहला-फुसला कर ले गया है।