फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   minor girl marriage, child line firozpur, minor bride, firozpur police, firozpur

दुल्हन सजी-धजी रह गई, दूल्हे को किया बारात लाने से इंकार

Wed, 11 May 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Wed, 11 May 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
minor girl marriage, child line firozpur, minor bride, firozpur police, firozpur
नाबालिग युवती की शादी होने वाली थी - फोटो : BBC
शादी का पंडाल सजा था। दुल्हन पक्ष बारात का इंतजार कर रहा था। अचानक पुलिस आई और दूल्हे को बारात लाने से इंकार कर दिया गया। दरअसल, यहां नाबालिग युवती की शादी होने वाली थी, जिसे चाइल्ड लाइन फिरोजपुर ने पुलिस की मदद से रुकवाया। मामला, थाना सदर अबोहर के अंतर्गत गांव डंगर खेड़ा का है।
विज्ञापन


लड़की के परिजनों ने चाइल्ड लाइन की बात मानकर बुक करवाया गया पैलेस भी रद्द करवा दिया। बारात मुक्तसर से आनी थी उसे वहीं रोक दिया। लड़की के परिजनों ने पुलिस को लिखित पत्र दिया कि जब तक लड़की की आयु 18 वर्ष नहीं हो जाती तब तक उसकी शादी नहीं करेंगे।
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन फिरोजपुर के इंचार्ज चमन लाल मोंगा ने बताया कि उन्हें 7 मई रात साढ़े आठ बजे सूचना मिली थी कि गांव डंगर खेड़ा में एक नाबालिग किशोरी की शादी करवाई जा रही है। इस पर चाइल्ड लाइन ने सोमवार को अबोहर के एसडीएम और थाना सदर के प्रभारी को सूचना दी। उसके बाद फिरोजपुर से चाइल्ड लाइन की टीम गांव डंगर खेड़ा पहुंची। टीम ने पुलिस की मदद से शादी रुकवाई और लड़की के परिजनों को समझाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की की शादी हरजोत सिंह वासी गांव गिदड़वाह जिला मुक्तसर के साथ मंगलवार होनी तय हुई थी। लड़की के परिजनों ने पुलिस को लिखित में दिया कि लड़की की आयु 18 साल की होने पर ही शादी करेंगे। लड़की के घर पर दूर-दराज से सभी रिश्तेदार शादी समारोह में पहुंचे हुए थे। लड़के वालों को सूचित किया गया जिस कारण वो भी मुक्तसर से बारात लेकर गांव डंगर खेड़ा नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed