{"_id":"428fb57dbb181afa91a5c46ee51e2b31","slug":"minor-girl-kidnapped-by-nepali-boy-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग युवती को बहला कर ले गया नेपाली युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग युवती को बहला कर ले गया नेपाली युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 10 Jan 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने नेपाली युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर किडनेप कर ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हल्लोमाजरा की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 16 साल की लड़की 5 दिसंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता है।
लड़की के परिजनों का कहना है कि हल्लोमाजरा की जिस फैक्टरी में लड़की काम करती थी उसी फैक्टरी में काम करने वाले लड़के अरुण कुमार उनकी लड़की को बहका फुसलाकर ले गया है। आरोपी लड़का भी उसी दिन से ही लापता है।
विज्ञापन
आरोपी मूल रूप से नेपाल का है। परिजनों का कहना है कि मंगलवार को सुबह आखिरी बार 11 बजे लड़की घर पर देखी गई थी। उसके बाद कब वो घर से निकली, कहां गई कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
उसकी फोन कॉल डिटेल चेक की गई है तो उसमें अरुण के नंबर से कई बार फोन आए हैं। जिससे जाहिर होता है कि लड़का ही लड़की को ले गया है।
पुलिस ने नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज कर लड़के और लड़की की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस लड़के की मोबाइल लोकेशन के जरिये उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।